Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, दोनों की मौत; गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम

रायपुर। रायपुर में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में देर रात हुआ, जब दोनों युवक काम से लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, गोलू यादव और राजू यादव सिब्बल ग्रीन से अपने घर जा रहे थे। सरीखेड़ी के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

गोलू यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल राजू यादव ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

See also  CG NEWS : आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, निकले आदतन अपराधी

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके।

घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने मंगलवार को चक्काजाम कर दिया और सख्त कार्रवाई की मांग की। इस हादसे के बाद इलाके में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!