Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

शादी के नाम पर लड़की की आवाज निकालकर साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। शादी के लिए रिश्ता दिलाने के नाम पर लोगों से साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को जांजगीर-चांपा साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ब्लूटूथ डिवाइस और हेडफोन की मदद से लड़की की आवाज निकालकर लोगों से बातचीत करते थे और रिश्ता तय कराने का झांसा देकर अलग-अलग रकम वसूलते थे। पुलिस की जांच में कई जिलों के लोगों से ठगी किए जाने का खुलासा हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, प्रकरण की शुरुआत शिकायतकर्ता अजय राठौर की शिकायत से हुई। 15 अगस्त 2026 को साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई कि 8 अगस्त को एक व्यक्ति ने अस्पताल जाने के लिए तत्काल नगदी की जरूरत बताकर फोन-पे से रकम भेजने और बदले में नगद देने की बात कही। शिकायतकर्ता ने अपने खाते में 2 हजार रुपये प्राप्त कर उसे नगद दे दिया। कुछ दिनों बाद उसके बैंक खाते पर होल्ड लग गया। बैंक से जानकारी लेने पर पता चला कि खाते में साइबर ठगी की रकम आई थी, जिसे सोनू साहू की यूपीआई आईडी से ट्रांसफर किया गया था।
मामले में साइबर थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 09/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट की धारा 66(D) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

See also  जन्माष्टमी पर्व पर शोभा यात्रा के दौरान 5 लोगों की करंट लगने से मौत…

तकनीकी जांच से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

जांच के दौरान साइबर क्राइम पोर्टल से मिले मोबाइल नंबरों और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। जांच में लक्ष्मीनारायण उर्फ लाला साहू और सोनू साहू की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां अपराध में शामिल होने की बात सामने आई।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपराध में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन, हेडफोन, व्हाट्सऐप चैटिंग और ‘पवित्र रिश्ता डॉट कॉम’ के पंपलेट जब्त किए हैं।

लड़की की आवाज निकालकर करते थे ठगी

Advertisment

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी वर्ष 2025 से ब्लूटूथ डिवाइस और हेडफोन के जरिए लड़की की आवाज निकालकर लोगों से बातचीत करते थे। इसके बाद विवाह या रिश्ता कराने का भरोसा दिलाकर अलग-अलग लोगों से रकम ली जाती थी। पैसे मिलने के बाद आरोपियों द्वारा पीड़ितों से संपर्क तोड़ दिया जाता था।

See also  8 छक्के, 15 चौके… फिल सॉल्ट ने केवल बाउंड्री से बनाए 108 रन, इस मामले में सूर्यकुमार यादव को छोड़ दिया पीछे

साइबर क्राइम पोर्टल और बैंक खातों की जांच में आरोपियों से जुड़ी कई अन्य शिकायतें भी सामने आई हैं। जांच में कौशल साहू और दीपक कुमार साहू से शादी के लिए रिश्ता दिलाने के नाम पर ठगी की शिकायतें मिलीं, जिनकी रकम आरोपी के बैंक खाते में पहुंचना पाया गया।
इसी तरह कवर्धा जिले के रमेश साहू से भी रिश्ता दिलाने के नाम पर ठगी की शिकायत सामने आई। इस मामले में यूपीआई के जरिए भेजी गई रकम पहले आरोपी के भांजे सोनू साहू के खाते में पहुंची और बाद में वही रकम अजय राठौर के खाते में ट्रांसफर हुई।

See also  15 दिनों तक होटल और मेडिकल स्टोरों की होगी सघन जांच 

पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ साइबर क्राइम पोर्टल पर अन्य चार शिकायतें भी दर्ज हैं। बैंक खातों और मोबाइल चैट की आगे की जांच में ठगी के मामलों की संख्या बढ़ने की संभावना है। चैटिंग में ऐसे कई लोगों से संपर्क और लेनदेन के संकेत मिले हैं, जिन्होंने अभी तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर

पुलिस ने अपराध में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद लक्ष्मीनारायण उर्फ लाला साहू (26), निवासी ग्राम अमोदा, थाना नवागढ़, जांजगीर-चांपा और सोनू साहू (20), निवासी बेलदारपारा, चांपा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस पूरी कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, सउनि विवेक सिंह तथा आरक्षक गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, माखन साहू और शाहबाज खान का सराहनीय योगदान रहा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!