Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG ACCIDENT : भीषण सड़क हादसा: उर्स से लौट रहे परिवार की गाड़ी पलटी, 2 की मौत, 11 घायल

राजनांदगांव : राजनांदगांव में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। यह हादसा खड़गांव थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 930 पर बीटेझर और पैंदुर के बीच हुआ, जहां एक मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार लोग मोहला-मानपुर क्षेत्र के रहने वाले थे और उर्स में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।

दुर्घटना में घायल 11 लोगों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

See also  चोरी करने वाले आरोपी को मुलमुला पुलिस ने किया गिरफ्तार...

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह ड्राइवर को आई झपकी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उर्स कार्यक्रम में शामिल होने के कारण चालक पूरी रात नहीं सो पाया था, जिससे वाहन चलाते समय उसे नींद आ गई और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!