Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर में पानी के लिए हाहाकार! सड़क पर उतरे लोग, निगम दफ्तर का घेराव

रायपुर : राजधानी रायपुर में बढ़ते जल संकट को लेकर लोगों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। गुढियारी, अशोक नगर, बजरंग चौक और आसपास के इलाकों में लंबे समय से पानी की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों ने कांग्रेस नेताओं के साथ नगर निगम के जोन-8 कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इलाके में हालात बेहद खराब हो चुके हैं। कई बोरिंग सूख गई हैं और टैंकरों से भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। लोगों को पीने के पानी के लिए करीब एक किलोमीटर दूर तक जाना पड़ रहा है। इससे रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

See also  नागा चैतन्य का आमिर खान स्टारर ‘सितारे जमीन पर’ के ट्रेलर पर आया प्यार भरा रिएक्शन, दिल से की सराहना

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुबोध हरितवाल ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन सिर्फ कागजों में व्यवस्था सुधारने का दावा कर रहा है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब नागरिकों से पानी टैक्स लिया जा रहा है, तो नियमित जल आपूर्ति क्यों नहीं हो रही।

वहीं नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा कि पानी की कमी के कारण लोगों की दिनचर्या और रोजगार दोनों प्रभावित हो रहे हैं। कई परिवारों को पूरे दिन पानी के इंतजार में घर पर रहना पड़ता है, जिससे वे काम पर नहीं जा पा रहे हैं।

Advertisment

स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले एक महीने से इलाके में पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। टैंकर या तो समय पर नहीं आते या फिर पानी की मात्रा जरूरत से बहुत कम होती है। इससे घरेलू कामकाज से लेकर बच्चों और बुजुर्गों तक सभी परेशान हैं।

See also  नवागढ़ में स्वीप मैराथन का हुआ आयोजन, खिलाड़ियों ने स्वीप मैराथन में हिस्सा लेकर मतदाता जागरूकता का दिया संदेश, बड़ी संख्या में मतदाता जागरूकता अभियान से जुड़ रहे नागरिक...

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!