Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CAF जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मौत…

खैरागढ़, 17 मार्च। जिले के छुईखदान क्षेत्र में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब उदयपुर स्थित राजपरिवार के पैलेस में ड्यूटी पर तैनात छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक जवान ने अपनी ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज से पूरे पैलेस परिसर में अफरा-तफरी मच गई। साथी जवानों ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान 38 वर्षीय कृपाचंद सोनवानी के रूप में हुई है, जो सीएएफ की छठवीं बटालियन में पदस्थ था और मूल रूप से भिलाई का निवासी था। घटना सोमवार शाम करीब साढ़े पांच से छह बजे के बीच की बताई जा रही है।

See also  सुशासन तिहार को लेकर लोगों में दिखा उत्साह, अम्बिकापुर, कांकेर और बालोद जिले के कलेक्टरों ने लिया तैयारियों का जायजा...

बताया जा रहा है कि घटना उदयपुर पैलेस परिसर में हुई, जहां राजपरिवार की संपत्ति होने के कारण कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहती है। पूर्व विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद से राजपरिवार में चल रहे पारिवारिक विवाद के चलते प्रशासन ने उदयपुर पैलेस और कमल विलास पैलेस को सील कर रखा है। दोनों परिसरों की सुरक्षा के लिए सीएएफ जवानों की तैनाती की गई है।

साथी जवानों के अनुसार कृपाचंद सोनवानी पिछले कुछ समय से तनाव में दिखाई दे रहा था। सोमवार शाम अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर जवान मौके पर पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ा मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

See also  छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान, पर्यटन बोर्ड की पर्यटकों से अपील—फर्जी वेबसाइट, बुकिंग लिंक, मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया से रहें सतर्क

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि उसने किसी निजी कारण के चलते यह कदम उठाया होगा। हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!