Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

C.G News : रायपुर के वॉलफोर्ट एलेन्सिया प्रोजेक्ट पर रेरा की सख्त कार्रवाई, प्रमोटर पर ₹10 लाख का जुर्माना

रायपुर : छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (CG RERA) ने रायपुर स्थित “वॉलफोर्ट एलेन्सिया” आवासीय परियोजना के प्रमोटर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। रेरा ने परियोजना में नियमों के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए प्रमोटर पर ₹10 लाख का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 के तहत की गई है।

रेरा की जांच में सामने आया कि परियोजना का विकास नगर तथा ग्राम निवेश विभाग (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग – T&CP) द्वारा स्वीकृत ले-आउट के अनुरूप नहीं किया गया। विशेष रूप से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का निर्माण स्वीकृत योजना से अलग स्थान पर किया गया, जो रेरा अधिनियम की धारा 14(1) का स्पष्ट उल्लंघन है।

See also  छत्तीसगढ़ में गोल्फ खेलों का अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर, इससे देश-विदेश में खेलों के क्षेत्र में बनेगी प्रदेश की पहचान : ओपी चौधरी...

रेरा अधिनियम के तहत प्रमोटर की जिम्मेदारी तय
अधिकृत सूत्रों के अनुसार, रेरा अधिनियम में यह स्पष्ट प्रावधान है कि किसी भी रियल एस्टेट परियोजना का विकास केवल सक्षम प्राधिकरणों द्वारा अनुमोदित नक्शे, ले-आउट और तकनीकी विनिर्देशों के अनुसार ही किया जाना चाहिए। बिना पूर्व अनुमति किसी भी प्रकार का परिवर्तन कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है।

रेरा ने यह भी माना कि वर्तमान समय में उक्त STP का उपयोग परियोजना के आबंटितियों द्वारा किया जा रहा है। ऐसे में, खरीदारों के हितों और सार्वजनिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए, प्राधिकरण ने फिलहाल STP को हटाने या दोबारा निर्माण करने के निर्देश नहीं दिए।

See also  सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी! 2026 में बंपर भर्तियों की शुरुआत

आबंटितियों के हितों को प्राथमिकता
प्राधिकरण ने अपने आदेश में यह स्पष्ट किया कि इस स्तर पर कठोर संरचनात्मक कार्रवाई न करने का उद्देश्य केवल आबंटितियों को असुविधा से बचाना है। हालांकि, इसका अर्थ यह नहीं है कि प्रमोटर को उल्लंघन से छूट दी गई है। स्वीकृत ले-आउट से किए गए विचलन को गंभीर मानते हुए प्रमोटर को पूर्ण रूप से जिम्मेदार ठहराया गया है।

Advertisment

भविष्य के लिए सख्त चेतावनी
छत्तीसगढ़ रेरा ने दो टूक शब्दों में कहा है कि भविष्य में किसी भी रियल एस्टेट परियोजना में यदि स्वीकृत योजनाओं से बिना अनुमति कोई बदलाव पाया गया, तो उस पर और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण ने यह संदेश दिया है कि नियमों की अनदेखी करने वाले प्रमोटर्स के खिलाफ रेरा “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाएगा।

See also  सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को मिलेगा 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज की सुविधा, जिले के 49 अस्पताल सूचीबद्ध

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!