सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को मिलेगा 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज की सुविधा, जिले के 49 अस्पताल सूचीबद्ध

जांजगीर-चांपा। भारत सरकार ने 5 मई, 2025 से ‘2025 कैशलेस ट्रीटमेंट ऑफ रोड एक्सीडेंट विक्टिम्स’ योजना शुरू की है, जिसके तहत सड़क दुर्घटना के घायलों को किसी भी नामित अस्पताल में 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। यह योजना पूरे देश में लागू है और पीड़ितों को बिना किसी एडवांस या बीमा दस्तावेज के तुरंत इलाज की सुविधा देती है। सरकार दुर्घटना के बाद पहले सात दिनों के भीतर 1.5 लाख रुपये तक का खर्च उठाएगी, जिससे घायलों को समय पर जीवन रक्षक उपचार मिल सके।
जांजगीर चांपा जिले में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर जिले के अस्पतालों को इस स्कीम के तहत जोड़ने की कार्यवाही की गई । इस क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के नेतृत्व में iRAD के नोडल अधिकारी श्रीमती साधना गुप्ता एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी जांजगीर चांपा के समन्वित प्रयास से जिले में अब तक 49 अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया चुका है।






