Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

C.G News : मस्तूरी गोलीकांड- 2 कांग्रेस नेता अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर, दोनों पर अब 5-5 हजार का इनाम

बिलासपुर। जिले के चर्चित मस्तूरी गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। लंबे समय से फरार चल रहे दो कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम घोषित कर दिया है। एसएसपी रजनेश सिंह ने आरोपी नागेंद्र राय और टाकेश्वर पाटले पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

इसके अलावा चकरभाठा थाना क्षेत्र से लापता एक नाबालिग के मामले में भी सूचना देने वाले व्यक्ति को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे आरोपियों के संबंध में कोई भी पुख्ता जानकारी तुरंत साझा करें।

See also  वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के विभागीय बजट की समीक्षा...

क्या है मस्तूरी गोलीकांड मामला?
यह घटना 28 अक्टूबर 2025 की शाम की है। मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह अपने रिश्तेदारों और परिचितों के साथ नहर चौक के पास बैठे हुए थे। इसी दौरान बाइक सवार कुछ लोग वहां पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमले के जवाब में नितेश सिंह ने भी अपने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की। दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। जवाबी कार्रवाई के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच शुरू की। जांच के बाद मुख्य आरोपी विश्वजीत अनंत समेत कुल नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। कांग्रेस नेता अकबर खान सहित सभी गिरफ्तार आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।

Advertisment

हालांकि नागेंद्र राय और टाकेश्वर पाटले अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने उनके संभावित ठिकानों पर कई बार दबिश दी है और परिजनों से पूछताछ भी की है, लेकिन अब तक उनकी लोकेशन का कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

See also  CG Crime News: चौकीदार की हत्या कर भागे आरोपी एक-एक कर चढ़ रहे पुलिस के हत्थे… पटना से एक और दबोचा गया, अब दो फरार; SSP बोले- भड़काने वालों की भी खैर नहीं

पुलिस की अपील
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि यदि किसी को भी फरार आरोपियों के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।मस्तूरी गोलीकांड का मामला अब भी जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!