Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पश्चिम बंगाल में जंगल राज समाप्त हुआ जनता ने भाजपा के कमल पर भरोसा जताया – पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल 

0 पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल के जनसंपर्क कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर भाजपा की जीत का मनाया जश्न!

जांजगीर-चांपा। छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के जीत को ऐतिहासिक बताते हुये कहा कि यह पिछले अनेक वर्षो से चल रहे बंगाल के जंगलराज, कुशासन एवं ममता बनर्जी के अहंकार की हार है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष  चंदेल ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी की जनता ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया है। इस जनादेश ने इस बात को साबित किया है कि इन तीनों राज्यो की जनता विकास के साथ जाना चाहती है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने पश्चिम बंगाल सहित तीनों राज्यों में भाजपा की शानदार जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को, भारत के माननीय गृह मंत्री अमित शाह को एवं भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन इन तीनों के कुशल नेतृत्व व मार्ग दर्शन में भाजपा की यह ऐतिहासिक जीत प्राप्त हुई है। उन्होंने इन सभी नेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है। पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी के शानदार विजय पर जांजगीर-चाम्पा जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, जांजगीर-नैला नगर पालिका अध्यक्ष रेखा देवा गढ़ेवाल, उपाध्यक्ष मोहन यादव, चाम्पा नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह खटकर, नवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना देवांगन, उपाध्यक्ष निरंजन कोसले, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, सांसद प्रतिनिधि विवेका गोपाल, अरूण झाझड़िया, नवीन राठौर, नारायण देवांगन, नवागढ़ मंडल अध्यक्ष समर्थ सिंह, जांजगीर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धजाराम साहू, चाम्पा मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत, जांजगीर नगर मंडल अध्यक्ष हितेश यादव, अमित यादव सुशील सिंह, प्रेमशंकर थवाईत, राजू कश्यप, सतीश शर्मा, प्रवीण अग्रवाल, रितेश मोनू अग्रवाल, दिनेश राठौर, अजय राठौर, संजय राठौर, खम्हन तिवारी, शिवगोपाल कश्यप, झामलाल कश्यप, उमाशंकर कौशिक, पूरनलाल सूर्यवंशी सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी में भाजपा की शानदार जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से 'प्रकृति की ओर सोसायटी' संस्था के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात, प्रदेश स्तरीय फल-फूल-सब्जी प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में शामिल होने किया आमंत्रित...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!