Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

C.G News : रायपुर रेलवे स्टेशन के कैफे में बवाल! लड़कियों को फ्लाइंग किस और अश्लील हरकतों का विरोध करने पर किया हमला

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन परिसर स्थित कैफे लाइट में देर रात एक विवादित घटना सामने आई है। यहां जन्मदिन मनाने पहुंचीं युवतियों के साथ तीन युवकों ने अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर आरोपियों ने युवतियों के भाइयों पर हमला कर दिया।

घटना के बाद जीआरपी (Government Railway Police) ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जन्मदिन मनाने कैफे पहुंचे थे परिवार के सदस्य
जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार शुक्रवार रात करीब 12 बजे घर पर जन्मदिन मनाने के बाद रेलवे स्टेशन परिसर स्थित कैफे लाइट में खाना खाने पहुंचा था।

See also  जिसका लोगों से मेल-मिलाप नहीं छूटता, उसकी लीडरशिप होती है पक्की, विधानसभा में प्रबोधन कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने विधायकों को दिया संदेश...

परिवार के लोग जैसे ही कैफे में बैठे, वहां मौजूद नशे में धुत तीन युवकों ने युवतियों की ओर देखकर फ्लाइंग किस करना शुरू कर दिया और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने लगे।

विरोध करने पर हुई मारपीट
युवतियों के भाइयों ने जब आरोपियों को ऐसा करने से रोका, तो बात बढ़ गई। आरोप है कि बदमाशों ने कॉलर पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने कैफे में रखी कुर्सियां उठाकर हमला करना शुरू कर दिया।इस घटना के दौरान कैफे में अफरा-तफरी मच गई।

Advertisment

वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा मामला
घटना के बाद युवतियां मदद के लिए आरपीएफ (Railway Protection Force) के पास पहुंचीं। हालांकि तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। आरपीएफ ने युवतियों को सुरक्षित उनकी कार तक पहुंचाया।

See also  मतदान जागरूकता के दीपों से जगमगाया शिवरीनारायण का महानदी घाट, कलेक्टर-एसपी ने शत प्रतिशत मतदान जागरूकता के लिए महानदी में किया दीपदान...

शनिवार शाम को इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और गरमा गया। इसके बाद रविवार को दोनों पक्ष जीआरपी थाना पहुंचे, जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच
पीड़ित पक्ष का कहना है कि उनकी बहन का जन्मदिन था और वे परिवार के साथ खाना खाने पहुंचे थे, लेकिन वहां मौजूद युवकों की हरकतों के कारण विवाद हो गया।

फिलहाल जीआरपी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!