Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ईरान के हाथ लगे अमेरिकी हथियार बढ़ा वैश्विक खतरा, बढ़ी ट्रंप की टेंशन

न्यूज डेस्क : ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक नई रिपोर्ट ने अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। दावा किया जा रहा है कि अमेरिका द्वारा इस्तेमाल किए गए कुछ अत्याधुनिक हथियार ईरान की जमीन पर गिरे, लेकिन विस्फोट नहीं हुआ। अब ये हथियार ईरान के कब्जे में बताए जा रहे हैं, जिससे रणनीतिक संतुलन पर बड़ा असर पड़ सकता है।

बिना फटे बम बने नई चुनौती
इन हथियारों में बंकर बस्टर जैसे उन्नत बम शामिल बताए जा रहे हैं, जिनमें मल्टीपल फ्यूज सिस्टम और अत्याधुनिक गाइडेंस तकनीक होती है। इनका इस्तेमाल जमीन के अंदर गहरे ठिकानों को नष्ट करने के लिए किया जाता है। यदि ये तकनीक सुरक्षित अवस्था में ईरान को मिलती है, तो यह केवल सैन्य खतरा नहीं बल्कि तकनीकी चुनौती भी बन सकती है।

See also  BJP नेता को थाने में बेरहमी से पीटा, 3 दरोगा समेत 4 पुलिसवाले सस्पेंड...

रिवर्स इंजीनियरिंग से बदल सकता है खेल
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ईरान इन हथियारों की रिवर्स इंजीनियरिंग करने में सफल होता है, तो वह न सिर्फ इनके काम करने का तरीका समझ सकता है, बल्कि उसी आधार पर अपनी रक्षा प्रणाली को और मजबूत कर सकता है। इससे भविष्य में ऐसे हमलों को निष्क्रिय करने की क्षमता भी विकसित हो सकती है।

न्यूक्लियर ठिकानों की सुरक्षा पर असर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन हथियारों की तकनीक समझने के बाद ईरान अपने परमाणु ठिकानों की संरचना में बदलाव कर सकता है। इससे गहरे बंकर और मजबूत सुरक्षात्मक ढांचे तैयार किए जा सकते हैं, जो भविष्य में हमलों के असर को कम कर दें।

See also  स्वीप कार्यक्रम: शत प्रतिशत मतदान के लिए चलाया गया हस्ताक्षर अभियान, निर्वाचन प्रेक्षकों, कलेक्टर एवं एसपी ने हस्ताक्षर कर नागरिकों से मतदान करने की अपील की...

चीन-ईरान गठजोड़ बना बड़ा फैक्टर
इस पूरे घटनाक्रम में चीन की भूमिका भी अहम मानी जा रही है। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, ईरान और चीन के बीच पहले से सैन्य और तकनीकी सहयोग है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि ईरान इन हथियारों से जुड़ी तकनीकी जानकारी चीन के साथ साझा कर सकता है।

Advertisment

अमेरिका के लिए रणनीतिक खतरा
अगर अमेरिकी हथियारों की तकनीक प्रतिद्वंद्वी देशों तक पहुंचती है, तो यह अमेरिका की सैन्य बढ़त को कमजोर कर सकता है। इससे न केवल मिडिल ईस्ट बल्कि वैश्विक स्तर पर शक्ति संतुलन प्रभावित हो सकता है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!