Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BREAKING NEWS : स्कूल ड्राइवर की धारदार हथियार से हत्या, शराब दुकान के पास मिली लाश…

बिलासपुर,08 दिसंबर। बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एलसीआईटी पब्लिक स्कूल बोदरी में काम करने वाले प्रहलाद कुमार का शव संदिग्ध हालत में मिला। मिली जानकारी के अनुसार प्रहलाद सोन लोहरसी का रहने वाला था, जिसका शव शराब दुकान से करीब 50 मीटर दूर सड़क किनारे खून से लथपथ पाया गया।

उनके गले में स्कूल का आई-कार्ड लगाया हुआ था जिससे पहचान हो पाई, वहीं पास में उनकी बाइक भी खड़ी मिली। शरीर पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनकी हत्या रविवार देर रात की गई होगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस आसपास के क्षेत्रों से जानकारी जुटाने, CCTV देखने और कॉल डिटेल खंगालने की तैयारी कर रही है, ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके।

See also  ग्राम पंचायत नरियरा को नगर पंचायत गठित किये जाने की अधिसूचना जारी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!