Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ : सोशल मीडिया पर फर्जी नोटिफिकेशन जारी कर पुलिस भर्ती का दिया जा रहा झांसा, पुलिस ने अभ्यर्थियों को किया आगाह

जगदलपुर, 08 दिसम्बर। बस्तर से एक अहम जानकारी सामने आई है, जहां सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित प्रेस विज्ञप्ति ने अभ्यर्थियों में भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है। इस फर्जी विज्ञप्ति में दावा किया गया है कि वर्ष 2023-24 की जिला पुलिस बल आरक्षक भर्ती की चयन सूची 8 दिसंबर को जारी होगी और मेडिकल टेस्ट 15 जनवरी से शुरू किए जाएंगे। इस भ्रामक दस्तावेज को बस्तर एसपी के नाम से जारी किया गया बताया गया है, लेकिन पुलिस ने इस विज्ञप्ति को पूरी तरह फर्जी बताते हुए इंडेंटिफाई किया है।

अधिकृत रूप से बस्तर पुलिस के एडिशनल एसपी माहेश्वर नाग ने बयान जारी कर साफ किया है कि भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी हर सूचना सिर्फ PHQ की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सोशल मीडिया में फैली इस सूचना पर भरोसा न करें, क्योंकि ऐसी फर्जी घोषणाओं के जरिए अभ्यर्थियों से ठगी की आशंका बढ़ जाती है।

See also  एआई को नेशनल फ्रेमवर्क में लाने के लिए ट्रंप ने साइन किया ऑर्डर…

पुलिस का कहना है कि कई लोग इस तरह की अफवाहों का फायदा उठाकर पैसों और दस्तावेजों की मांग कर सकते हैं, इसलिए अभ्यर्थी सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध संदेश की पुष्टि किए बिना उसकी जानकारी साझा न करें। फिलहाल बस्तर पुलिस ने इस मामले में साइबर टीम को अलर्ट कर दिया है और ऐसे भ्रामक पोस्ट पर नजर रखी जा रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!