Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Health Tips: डायबिटीज ही नहीं इन गंभीर बीमारियों में भी मेथी का बीज है बेहद फायदेमंद…

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए मेथी का इस्तेमाल खूब किया जाता है। इसमें मौजूद गुण ब्लड शुगर को कंट्रोल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं यह मसाला सिर्फ डायबिटीज में ही नहीं बल्कि अन्य कई गंभीर बीमारियों में भी लाभकारी है। अगर, आप मेथी को अंकुरित कर खाते हैं तो इससे हमारे शरीर को कई फायदे मिलते हैं।

मेथी स्प्राउट्स में पोषक तत्व:

मेथी के अंकुरित दाने पोषक तत्वों का पावरहाउस हैं।पोषक तत्वों से भरपूर मेथी में विटामिन, मिनिरल्स और एंटीऑक्सीडेंट की एक प्रभावशाली मात्रा होती है। यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ़ एग्रीकल्चर के अनुसार, मेथी में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, विटामिन सी, मैग्नीशियम और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

See also  CG: पिता- पुत्र की जान लेने वाले भालू का मिला शव, मौत की वजह तलाशने में जुटा वन विभाग...

अंकुरित मेथी इन बीमारियों में है फायदेमंद:

हाई कोलेस्ट्रॉल: जो लोग रोजाना अंकुरित मेथी का सेवन करते हैं उनमें कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और इसलिए दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम होता है। यह खून में पाए जाने वाले ट्राइग्लिसराइड्स नामक फैट को जमा होने से रोकता है और इसे प्रभावी ढंग से नियंत्रित करता है।

Advertisment

मेटाबॉलिज़्म होता है बेहतर: अंकुरित मेथी का सेवन करने से चयापचय संबंधी बीमारियों से बेहतरीन लाभ मिलते हैं। ये अंकुरित मेथी के बीज बड़ी आंत से ग्लूकोज के अवशोषण को कम करते हैं और अग्नाशय के आइलेट्स में बीटा कोशिकाओं के निर्माण में सुधार करते हैं।

See also  मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

हाई बीपी में अंकुरित मेथी: अंकुरित मेथी सोडियम के स्तर को नियंत्रित करता है और इस प्रकार से ये हृदय गति और ब्लड प्रेशर को संतुलित करता है। इसके अलावा इसके ऑक्सीडेंट्स ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखते हैं और बीपी कंट्रोल करने में मदद करता है।

बवासीर: लंबे समय तक रहने वाली कब्ज के कारण बवासीर की दिक्कत बढ जाती है। मेथी का फाइबर और रफेज डाइजेशन को तेज करने में मददगार है। इसके अलावा ये मल त्याग को आसान बनाता है जिससे कब्ज की समस्या को कम करने में मदद मिलती है।

कैसे करें सेवन?’

रात को एक 2 चम्मच मेथी को एक बड़े बाउल में भिगोकर रख दें। सुबह के समय जब मेथी अंकुरित हो जाए तब इसे खाली पेट खाएं। रोज़ाना इनका सेवन करने से डायबिटीज भी कंट्रोल होगा।

See also  Bengal Chunav Results 2026 : बंगाल में BJP की सुनामी! 190 सीटों पर बढ़त, TMC 99 पर सिमटी; कोलकाता में जश्न शुरू

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!