Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायगढ़ में देह व्यापार…महिलाओं ने SP से की शिकायत:कहा- पति-पत्नी करा रहे गलत धंधा…

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में देह व्यापार की शिकायत करने बड़ी संख्या में महिलाएं SP ऑफिस पहुंची। जहां उन्होंने एसपी के नाम आवेदन दिया और मामले में कार्रवाई की मांग की। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।

शहर से करीब के ग्राम पंचायत गढ़उमरिया के जाम टिकरा मोहल्ला की महिलाओं ने बताया कि पिछले करीब 10-12 सालों से यहां देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राम नारायण साहू और उसकी पत्नी मोहल्ले के एक घर में यह काम करवा रहे हैं। इससे मोहल्लेवासी लंबे समय से परेशान हैं।

उन्होंने अपने ज्ञापन में बताया कि पूर्व में भी जूमिटल थाना में इसकी शिकायत की जा चुकी है। तब 151 के तहत कार्रवाई की गई थी, लेकिन बावजूद इसके देह व्यापार का धंधा यहां बंद नहीं हो रहा है।

See also  चावल निर्यातकों को दी बड़ी सौगात, मंडी शुल्क में छूट की अवधि एक साल बढ़ाई गई, इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट में मुख्यमंत्री साय ने की घोषणा

महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक के नाम आवेदन सौंपकर दोनों पति-पत्नी पर कार्रवाई करते हुए देह व्यापार का धंधा बंद कराने की मांग की है।

घर के बाहर बैठ नहीं पा रही महिलाएं

Advertisment

एसपी ऑफिस शिकायत के लिए पहुंची महिला ने बताया कि इंदिरा साहू और उसके पति देह व्यापार का धंधा कराते हैं। इसके लिए जूटमिल थाना में आवेदन दिए थे। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि जिस मकान पर देह व्यापार चल रहा है, उसे सील करा दिया जाए। उसने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

महिला ने बताया कि मोहल्ले में स्थिति यह हो गई कि मोहल्ले की महिलाएं घर से बाहर न निकल पा रही है और न बैठ पा रही है।

See also  छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बड़ी बैठक: किसानों, आवास और खेल क्षेत्र के लिए कई अहम फैसले…

पति-पत्नी चला रहे देह व्यापार

महिलाओं के साथ शिकायत लेकर पहुंचे कोड़ातराई भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप पंडा ने बताया कि देह व्यापार रामनारायण साहू और उसकी पत्नी के द्वारा चलाया जा रहा है। मोहल्ले की महिलाएं कई बार पंचायत में भी बता चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 13 मई को रात को थाना में सूचना दी गई।

ऐसे में कुछ लोगों को यहां पकड़ा गया था, लेकिन छुटने के बाद फिर से वही काम कर रहे हैं। मोहल्ले में बाहरी लोगों का आना जाना है।

इससे यहां हर कोई परेशान है। इसे लेकर आज पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।

See also  आपसी रंजिश में हत्या करने की नियत से एक राय होकर रॉड, डंडा से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले 02 आरोपियो को किया गिरफ्तार...

जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी

इस संबंध में DSP सुशांतो बनर्जी ने बताया कि मामले में शिकायत की जांच की जाएगी और जांच में दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में जूटमिल थाना में शिकायत की गई थी। उस पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई थी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!