Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ब्लॉक के अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करें – बीईओ

जांजगीर-चांपा। सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने 1 नवम्बर से जिले के सभी अधिकारी – कर्मचारियों के लिए हेलमेट एवं सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य किया है। इसके परिपालन में बम्हनीडीह बीईओ रत्ना थवाईत ने भी एक आदेश जारी कर विकासखंड के सभी अधिकारी कर्मचारी , शिक्षक , शिक्षिकाओ को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिये है। सड़क सुरक्षा की दृष्टि से 1 नवम्बर से सभी कर्मचारी हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करें एवं लोगों को भी जागरूक कर उन्हें इसका महत्व बताए। बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट पहनकर गाड़ी चलाते पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। बीईओ ने सभी कर्मचारियों से कहा है कि यातायात के नियमों का पालन करें और अपने अपने स्कूलोँ में सड़क सुरक्षा को लेकर छात्र छात्रों को भी जागरूक करें। अपने स्कूलों के बच्चों को बताए ताकि वे सतर्क रहें। स्कूल के नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने से मना करें उनके पालकों को भी अवगत कराए। उन्होंने सभी संकुल प्राचार्यो , शैक्षिक समन्वयकों, शिक्षको को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य रूप से उपयोग करने के निर्देशित किया है।

See also  घर में अकेली पाकर महिला से छेड़छाड़  करने वाला आरोपी  गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!