Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कोरियर डिलीवरी ऑफिस में चोरी करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

कोरियर डिलीवरी ऑफिस में चोरी करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार
 
 जांजगीर-चांपा। प्रार्थी निलेश  ब्रांच मैनेजर कोरियर डिलीवरी ऑफिस सिंधी कॉलोनी चांपा का थाना उपस्थित आकर 06 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 05,06 जुलाई 2023 की दरमियानी रात अज्ञात चोर द्वारा कार्यालय के लाकर को उखाड़ कर चोरी कर ले जाने, लाकर में कलेक्शन राशि  1,64,480 रुपए को चोरी कर ले जाने के रिपोर्ट पर थाना चांपा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 457,380 ipc कायम कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल माल मुलजिम पता तलाश हेतु मुखबिर लगाया गया। विवेचना दौरान मुखबिर के सूचना आधार पर आरोपी अविनाश यादव उम्र 21 वर्ष भोजपुर चांपा को पूछताछ किया बताया कि अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर नकबजनी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर बटवारा में मिले 01 लाख रुपया, घटना में उपयोग किए गए औजार, मोबाइल बरामद कराया है। लाकर को चलती मालगाड़ी में फेकना तथा 64,480/ को अन्य साथी को रखना बताया गया है।
आरोपी अविनाश यादव के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
 उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार सहायक उप निरीक्षक रामप्रसाद बघेल आरक्षक ईश्वरी राठौर माखन साहू गौरी शंकर राय नितिन द्विवेदी का विशेष योगदान रहा।

See also  शराब दुकान के 2 गार्ड की धारदार हथियार से की गई हत्या, शराब दुकान के बाहर सोए हुए थे, शराब दुकान का ताला टूटा, sdop और T I सहित पुलिस बल मौजूद, FSL और डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई गई...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!