Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

केरल में बड़े घोटाले का खुलासा: कैग ने कहा- विजयन सरकार ने ₹10.23 करोड़ अधिक कीमत पर खरीदी पीपीई किट…

नईदिल्ली। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने कोविड-19 महामारी के दौरान केरल में पीपीई किट की खरीद में अनियमितता का खुलासा किया है। कैग ने अपनी रिपोर्ट में 10.23 करोड़ रुपये के अतिरिक्त खर्च की बात कही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य सरकार ने मार्च, 2020 में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट, एन 95 मास्क और अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए केरल मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लि. (केएमएससीएल) को विशेष मंजूरी दी थी।

पीपीई किट के लिए प्रति इकाई दर 545 रुपये निर्धारित करने के बावजूद सरकार ने मार्च और अप्रैल 2020 में प्रति इकाई दर से 300% अधिक दरों पर किट खरीदी। कैग रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे काफी अतिरिक्त खर्च हुआ। सीएजी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सन फार्मा कंपनी को अनुचित लाभ दिया गया।

See also  प्रदेश के पर्यटन को मिली नई पहचान : मधेश्वर पहाड़ को मिला शिवलिंग की विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति होने का गौरव...

कांग्रेस ने सरकार को घेरा

कैग की रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस ने केरल सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने कहा कि वामपंथी सरकार ने बढ़ी हुई दरों पर पीपीई किट खरीदी और इसकी जानकारी मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को थी। उन्होंने कहा, पीपीई किट कम दरों पर खरीदने के ऑर्डर रद्द कर दिए गए और उन्हें अत्यधिक बढ़ी हुई दरों पर खरीदा गया। यह भ्रष्टाचार नहीं है तो क्या है?

वित्त मंत्री ने सरकार का बचाव किया

Advertisment

राज्य के पूर्व वित्त मंत्री थॉमस इसाक ने वामपंथी सरकार के कार्यों का बचाव करते हुए प्रश्न किया कि किस आधार पर कैग ने यह दावा किया है कि किट कम दरों पर उपलब्ध थीं।

See also  Raigarh News: रायगढ़ में खुलेगा जीएसटी ज्वाइंट कमिश्नर का दफ्तर, दो डिप्टी कमिश्नर भी बैठेंगे

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!