Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पत्नी की बीमारी का बहाना बनाकर 11 साल की बच्ची को घर ले गया मुंहबोला जीजा, दुष्कर्म करवाने में पत्नी ने भी दिया साथ…

भोपाल। राजधानी भोपाल के देहात क्षेत्र में आने वाले नजीराबाद थाना इलाके में 11 साल की एक बच्ची के साथ मुंहबोले जीजा द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी बच्ची को बहाने से 20 किमी दूर अपने घर ले गया था। घटना के समय उसकी पत्नी भी थी।

उसने बच्ची की मदद करने के बजाए बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बच्ची नजीराबाद के एक गांव में परिवार सहित रहती है। उसका बड़ा भाई गांव से करीब 20 किमी दूर एक अन्य गांव में रहने वाली महिला से राखी बंधवाता है।

See also  षडयंत्र पूर्वक जमीन बेचने के मामले में दो तहसीलदार,तीन पटवारी,एक डिप्टी रजिस्ट्रार हुए बेनकाब….जमीन बेचने वाले,गवाह बनने वाले के खिलाफ थाने में हुआ जुर्म दर्ज….हमनाम का उठाया था फायदा…बेशकीमती जमीन पर नियत ख़राब कर बेच दी दूसरे को…

महिला का पति विनय सिंह अहिरवार प्राइवेट काम करता है। उसका बच्ची के घर आना-जाना था। बच्ची उसे जीजा कहकर पुकारती थी। 20 जनवरी की रात करीब 10.30 बजे विनय, बच्ची के घर पहुंचा। उसने अपनी पत्नी की बीमारी का बहाना बनाकर बच्ची को अपने साथ घर ले आया। यहां उसे कमरे में बंद कर दिया। बच्ची ने मदद की गुहार लगाई, लेकिन उसकी पत्नी पूना बाई ने उसे बचाने की बजाय दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।

बच्ची से दरिंदगी करने के बाद आरोपी ने अपनी बाइक से उसे उसके घर के पास छोड़ दिया।bपरिजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बहला- फुसलाकर अपहरण, बंधक बनाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी विनय सिंह (28) और उसकी पत्नी पूना बाई (27) को गिरफ्तार कर लिय। और दोनों को जेल भेज दिया हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!