Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा फैसला, अमेरिकी सेना प्रमुख को जबरन रिटायर करने के निर्देश

न्यूज डेस्क : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका से एक बड़ा सैन्य फैसला सामने आया है। अमेरिकी सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज को तत्काल पद छोड़ने और रिटायर होने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश ऐसे समय आया है जब अमेरिका ईरान के खिलाफ संभावित जमीनी कार्रवाई की तैयारी में जुटा हुआ है।

रक्षा मंत्री के निर्देश से बढ़ी हलचल
जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जनरल रैंडी जॉर्ज को जबरन रिटायर करने का निर्देश दिया है। हालांकि इस फैसले के पीछे की आधिकारिक वजह अभी तक स्पष्ट नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि प्रशासन सेना की कमान ऐसे नेता को देना चाहता है, जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विजन के अनुरूप काम करे।

See also  Raigarh Jindal Steel and Power: JSPL का वादा निकला सफेद झूठ, 1 लाख पेड़ों की बलि चढ़ाने पहुंची भारी मशीनें

इस्तीफे को लेकर बना सस्पेंस
हालांकि आदेश जारी होने के बावजूद जनरल रैंडी जॉर्ज ने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है। माना जा रहा है कि वे जल्द ही अपने पद से हटने की औपचारिक घोषणा कर सकते हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने अमेरिकी सैन्य और राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है।

कारणों पर अभी भी सवाल बरकरार
जनरल रैंडी जॉर्ज को हटाए जाने के पीछे क्या वजह है, इसको लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है। क्या यह फैसला किसी रणनीतिक मतभेद का परिणाम है या फिर राजनीतिक कारणों से लिया गया कदम, इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

See also  बुरे फंसे अविमुक्तेश्वरानंद! मेडिकल रिपोर्ट में नाबालिग बटुकों से यौन शोषण की पुष्टि

कौन संभालेगा सेना की कमान?
जनरल रैंडी जॉर्ज के पास दशकों का सैन्य अनुभव है। वे गल्फ वॉर, इराक और अफगानिस्तान जैसे बड़े अभियानों का हिस्सा रह चुके हैं। उन्हें 2023 में पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नियुक्त किया था और उनका कार्यकाल अभी बाकी था।
सूत्रों के अनुसार, उनकी जगह उप सेना प्रमुख जनरल क्रिस्टोफर लानेव को नया आर्मी चीफ बनाया जा सकता है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!