Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

खास फीचर्स लोड होंगी Tata की ये दो इलेक्ट्रिक कार, 500 किमी से ज्यादा मिलेगी रेंज

भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनियों में से एक Tata Motors आने वाले वर्षों में भी EV बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखना चाहती है. इसी रणनीति के तहत कंपनी लगातार नए इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च कर रही है. हाल ही में कंपनी ने अपडेटेड Tiago और Tiago EV को पेश किया है. अब ग्राहकों की नजरें Tata Sierra EV पर टिकी हैं, जिसे 30 जून 2026 को लॉन्च किया जाएगा. इसके बाद इस साल दिवाली के आसपास Tata Safari EV भी बाजार में दस्तक देगी.

सबसे खास बात यह है कि Tata की ये दोनों नई इलेक्ट्रिक SUV ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) तकनीक के साथ आएंगी. आमतौर पर यह फीचर महंगी और प्रीमियम SUVs में देखने को मिलता है. AWD सिस्टम की मदद से गाड़ी को खराब रास्तों पर बेहतर पकड़ मिलती है, साथ ही तेज एक्सीलरेशन और ज्यादा स्टेबलिटी भी मिलती है. इससे पहाड़ी इलाकों और ऑफ-रोडिंग के दौरान ड्राइविंग अनुभव काफी बेहतर हो जाता है.

See also  U19 World Cup Final : वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में ठोके 175 रन, 15 चौके और 15 छक्के के साथ तोड़े कई बड़े रिकार्ड्स

मिलेगा दमदार बैटरी पैक और डुअल मोटर सेटअप
कंपनी ने अभी Sierra EV और Safari EV के पावरट्रेन की जानकारी नहीं दी है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इन दोनों इलेक्ट्रिक SUVs में Harrier EV वाला बैटरी सेटअप इस्तेमाल किया जा सकता है. माना जा रहा है कि दोनों मॉडल 65kWh और 75kWh बैटरी पैक विकल्पों के साथ आएंगे. इसके अलावा ग्राहकों को सिंगल मोटर और डुअल मोटर दोनों विकल्प मिल सकते हैं. AWD सिस्टम केवल टॉप वेरिएंट्स में दिया जाएगा, जिसमें डुअल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप होगा.

Harrier EV जैसा मिल सकता है पावर
फिलहाल Tata Harrier EV तीन कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है. इसमें 65kWh RWD, 75kWh RWD और 75kWh डुअल-मोटर AWD विकल्प शामिल हैं. सिंगल मोटर वाले वेरिएंट 238PS की पावर और 315Nm का टॉर्क पैदा करते हैं. वहीं डुअल मोटर AWD मॉडल 396PS की जबरदस्त पावर और 504Nm का टॉर्क देता है. उम्मीद है कि Sierra EV और Safari EV में भी इसी तरह का दमदार सेटअप देखने को मिले.

See also  पॉवर कंपनी में 41 एई की होगी विभागीय भर्ती

एक बार चार्ज करने पर 500KM से ज्यादा रेंज
Harrier EV के 65kWh वेरिएंट में 538 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है. वहीं 75kWh RWD मॉडल 627 किलोमीटर और 75kWh AWD मॉडल 622 किलोमीटर तक चलने का दावा करता है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नई Sierra EV और Safari EV एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज देंगी. लंबी दूरी की यात्रा करने वाले ग्राहकों के लिए यह एक बड़ी राहत होगी.

Advertisment

फास्ट चार्जिंग और स्मार्ट फीचर्स भी मिलेंगे
नई इलेक्ट्रिक SUVs में DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है, जिससे बैटरी कम समय में चार्ज हो सकेगी. इसके अलावा V2L (Vehicle-to-Load) और V2V (Vehicle-to-Vehicle) जैसी आधुनिक सुविधाएं भी मिल सकती हैं. V2L तकनीक की मदद से कार की बैटरी से अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चलाए जा सकते हैं, जबकि V2V फीचर के जरिए एक EV दूसरी EV को चार्ज करने में मदद कर सकती है.

See also  Durg Guest Teachers Protest: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले के बाहर अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन जारी, सड़क पर बिताई रात

डिजाइन में होंगे EV वाले खास बदलाव
नई Sierra EV और Safari EV का डिजाइन काफी हद तक उनके पेट्रोल-डीजल मॉडल जैसा ही रहेगा. हालांकि इन्हें अलग पहचान देने के लिए कुछ खास EV बदलाव किए जाएंगे. इनमें बंद ग्रिल (Sealed Grille), नए फ्रंट और रियर बंपर, EV बैजिंग और एयरो-ऑप्टिमाइज्ड नए अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे. कुल मिलाकर, Tata Motors की आने वाली Sierra EV और Safari EV भारतीय EV बाजार में बड़ा बदलाव ला सकती हैं. लंबी रेंज, AWD तकनीक, दमदार पावर और नए फीचर्स के साथ ये दोनों इलेक्ट्रिक SUV ग्राहकों के लिए अच्छा साबित हो सकती हैं.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!