Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Big Breaking : सरकारी स्कूलों के टीचर दोपहर का भोजन छात्रों के साथ करें…

तेलंगाना,06 सितम्बर। सरकारी स्कूलों के शिक्षकों से आह्वान किया गया कि वे दोपहर का भोजन छात्रों के साथ करें, ताकि भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बात कही है। रेड्डी ने कहा कि उन्हें दुख होता है, जब सरकारी स्कूलों में खाद्य विषाक्तता की घटनाएं होती हैं, जबकि सरकार भोजन और अन्य बुनियादी आवश्यकताओं के लिए धनराशि बढ़ा रही है।

इससे क्या होगा फायदा, सीएम ने बताया

शिक्षा विभाग का भी कार्यभार संभाल रहे रेड्डी ने कहा कि वह स्कूलों का दौरा भी करेंगे और छात्रों के साथ भोजन करेंगे। उन्होंने कहा, ‘अगर शिक्षक छात्रों के साथ भोजन करेंगे, तो इससे भोजन तैयार करने के उचित मानकों को बनाए रखने में मदद मिलेगी।’

See also  RBI ने फिर नहीं बदला रेपो रेट! लगातार दूसरी बार 5.25% पर बरकरार

सिंगापुर और दक्षिण कोरिया भेजे जाएंगे सरकारी शिक्षक

मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से भोजन की गुणवत्ता और अन्य सुविधाओं में सुधार की आवश्यकताओं के बारे में सरकार को सूचित करने को कहा। रेड्डी ने कहा कि उनकी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सर्वोत्तम तरीकों का अध्ययन करने के लिए प्रतिवर्ष लगभग 200 शिक्षकों को सिंगापुर और दक्षिण कोरिया जैसे देशों में भेजने की योजना बना रही है।

Advertisment

27,000 सरकारी विद्यालयों में 24 लाख छत्रा करते हैं पढ़ाई

उन्होंने कहा, ‘गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की वजह से सिंगापुर और जापान जैसे देशों में विकास हुआ है।’ रेड्डी ने कहा कि राज्य में लगभग 27,000 सरकारी विद्यालयों में 24 लाख छात्र पढ़ते हैं, जबकि 11,000 निजी विद्यालयों में 34 लाख छात्र पढ़ते हैं।

See also  15 लाख 82 हजार 617 रूपए का अवैध रूप से फटाखे जप्त, फ्लाइंग स्कॉट, सायबर सेल टीम की कार्यवाही...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!