Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

श्रमिकों की उन्नति एवं समृद्धि के लिए कार्य कर रही है राज्य सरकार : सत्यनारायण शर्मा, शिक्षा प्रोत्साहन से श्रमिकों के बच्चे भी बन सकेंगे कलेक्टर और एसपी : शफी अहमद खान…

श्रमिकों की उन्नति एवं समृद्धि के लिए कार्य कर रही है राज्य सरकार : सत्यनारायण शर्मा

शिक्षा प्रोत्साहन से श्रमिकों के बच्चे भी बन सकेंगे कलेक्टर और एसपी : शफी अहमद खान

साढ़े चार साल में 9065 संस्थान और 4.5 लाख से अधिक श्रमिक पंजीकृत

श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा प्रोत्साहन राशि का चेक व सायकल वितरित

श्रम कल्याण मण्डल द्वारा श्रमिक सम्मेलन सम्पन्न

Advertisment

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य श्रम कल्याण मण्डल द्वारा आयोजित राजधानी रायपुर के खमतराई स्थित पाटीदार भवन में आयोजित श्रमिक सम्मेेलन को सम्बोधित करते विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों की उन्नति एवं समृद्धि के लिए श्रमिक सुरक्षा और कल्याण हेतु अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। हम सबका दायित्व है कि श्रमिकों को शासन की इन योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचानें में मदद करें। उन्होंने कहा कि श्रम कल्याण मण्डल संगठित मजदूरों और नियोजकों के हित में काम करती है, यदि नियोजक और श्रमिक समन्वय से काम करें तो बड़ी से बड़ी समस्याएं आसानी से हल हो जाएगी। उन्होंने गरीब, मजदूर की पीड़ा को महसूस करने हुए उनके विकास में सहभागी बनने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों व कर्मचारियों से अपील की।

See also  प्रगतिशील छत्तीसगढ़ प्रदर्शनी को दूसरे दिन करीब आठ हजार नागरिकों ने किया अवलोकन

छत्तीसगढ़ राज्य श्रम कल्याण मण्डल के अध्यक्ष शफी अहमद खान ने श्रमिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भले ही हम श्रमिकों को कलेक्टर-एसपी ना बना पाएं, लेकिन मण्डल द्वारा संचालित शिक्षा प्रोत्साहन सहित अन्य हितकारी योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों के बच्चों को कलेक्टर और एसपी जरूर बना सकते हैं। इसके लिए हम सबको श्रमिक कल्याण के लिए काम करने की जरूरत है। खान ने श्रम विभाग के अंतर्गत अलग-अलग विंग में राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के उत्थान के लिए किए जा कार्यों एवं संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्ववती सरकार के समय श्रम कल्याण मण्डल में केवल 3355 संस्थान तथा लगभग दो लाख श्रमिक ही पंजीकृत थे। हमारी सरकार आने के बाद विगत साढ़े चार वर्षों में व्यापक जन जागरूता एवं श्रमिक हितैषी निर्णयों सेे 9065 से अधिक संस्थाओं और 4.5 लाख से अधिक श्रमिकों का पंजीजन किया गया है। उन्हांेने श्रम कल्याण मण्डल में संचालित योजनाओं का लाभ लेने अधिक से अधिक श्रमिकों को मण्डल में पंजीयन करवाने की अपील की। उन्होंने इस मौके विधायक सत्यनारायण के सुझाव पर बिरगांव में श्रमिक अन्न केन्द्र व सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र प्रारंभ करने की घोषणा की। कार्यक्रम में अन्य सदस्यों ने भी श्रमिक सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यक्रम में श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा प्रोत्साहन की राशि का चेक व सायकल वितरित किया गया।

See also  CG NEWS : रूह कंपा देने वाला दोहरा हत्याकांड, भाई और भतीजों ने मिलकर की चाचा-चाची की बेरहमी से हत्या, शवों को बोरे में भरकर श्मशान में दफनाया

इस अवसर पर नगर निगम बिरगांव के महापौर नंदलाल देवांगन, मण्डल के सदस्यगण मनोज सिंह ठाकुर, मदन तालेड़ा, शारिक खान, नरेश गढ़वाल, सुरेश मसीह, इंटक रायपुर के अध्यक्ष आशीष दुबे, मण्डल के आयुक्त एस.एल. जांगड़े, वरिष्ठ सामाज सेवी के.के. शर्मा, उधोलाल वर्मा, योगेश सोलंकी, गिरिश दुबे सहित बड़ी संख्या में नियोजक और श्रमिक उपस्थित थे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!