Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जय भारत इंग्लिश मिडियम स्कूल जांजगीर का वार्षिक परीक्षा परिणाम सर्वोत्कृष्ठ…

जांजगीर-चांपा। हरिराम गट्टानी मेमोरियल जय भारत इंग्लिश मिडियम स्कूल जांजगीर का वार्षिक परीक्षा परिणाम रहा सर्वोत्कृष्ठ।

13 मई 2024 को सी. बी. एस. सी. द्वारा कक्षा बारहवीं एवं दसवी का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान हरिराम गट्टानी मेमोरियल जय भारत इग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर सर्वोकृष्ठ अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन कर गौरवान्वित किया।

जय भारत स्कूल के शिक्षकों ने अन्य गतिविधियों के साथ-साथ पढाने में कोई कसर नहीं छोडी जिसके परिणाम स्वरूप छात्र-छात्राओं ने सभी विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किया।

कक्षा बारहवीं में विद्यालय की छात्रा सौम्या नामदेव ने (विज्ञान संकाय) में 95% अंक प्राप्त किया एवं श्रेया अग्रवाल (वाणिज्य संकाय) में 94.2% अंको के साथ बिजनेस स्टडी (BST) विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में नैतिक गुप्ता 92.4%. हर्षिता रामवानी 90.8%, देवेश साहू 89.8%, पलक शर्मा 89%, कृश मकाडिया 90%, युवराज मकाडिया 89.2% अंको के साथ जिले में अपना श्रेष्ठ स्थान बनाया।

See also  छत्तीसगढ़: आज जारी हो सकती है बीजेपी प्रत्याशियों की पहली सूची...

साथ ही साथ कक्षा दसवी में अंकित शर्मा 92%, माही राठौर 91.4%, पियूस श्रीवास 91%, प्रगति गोस्वामी 90%, आसु गुप्ता 89.6%, प्रतीक्षा सिंह 88.4%. अनिकेत राठौर 86.8%. कृतिक गोपाल 85.6%, आयुस पाडे 84.6%, देवराज यादव 83.8% अंको के साथ जिले मे अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

Advertisment

इन सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा एवं अथक प्रयास से शानदार स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया एवं अपने शिक्षकों एवं माता-पिता को गौरवान्वित किया।

विद्यालय के संस्थापक अशोक कुमार गट्टानी, गंगा गट्टानी एवं प्रबंधक अजय कुमार गट्टानी तथा सुनीता गट्टानी एवं विद्यालय की प्राचार्या जी. के. घनजल के द्वारा विद्यार्थियों को शुभाषीश देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

See also  CCPA का बड़ा फैसला! अब रेस्टोरेंट नहीं वसूल सकेंगे ‘LPG चार्ज’… सरकार सख्त, ऐसे करें शिकायत

प्राचार्य

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!