Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

भिलाई रेप- मर्डर कांड : विधायक रिकेश सेन बोले- केस लड़ने सुप्रीम कोर्ट आयेंगे पांच वकील, मैं करूंगा खर्च वहन…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मासूम बच्ची से रेप और मर्डर मामले में विधायक रिकेश सेन का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- सुप्रीम कोर्ट के पांच वकीलों की टीम पीड़ित पक्ष की ओर से केस लड़ सकती है। हमारी कोशिश है कि, जल्द न्याय मिले, भिलाई के वकील राजकुमार तिवारी निःशुल्क सेवा देंगे। सुप्रीम कोर्ट के पांच वकीलों की टीम भिलाई आएगी।

दुर्ग के वैशाली नगर से भाजपा विधायक रिकेस सेन कहा- हम लगातार वकीलों के संपर्क में है। साथ ही बांसुरी स्वराज से भी बातचीत चल रही है। आगे कहा कि, इस कानूनी लड़ाई में उन वकीलों का जो भी खर्च होगा मैं खुद जनसहयोग से वहन करूंगा।

See also  सोनम वांगचुक अनशन खत्म! 26 दिन बाद जूस से क्यों तुड़वाया गया अनशन? जानिए क्या है वजह

कोर्ट से समाज के अनुरूप निर्णय की उम्मीद है- विजय शर्मा

शर्मा ने दुर्ग में बच्ची के साथ रेप के बाद मर्डर की घटना कहा कि, पुलिस ने उसी दिन आरोपियों को पकड़ लिया था। मैं दुर्ग बार एसोसिएशन का धन्यवाद करता हूं। वकीलों ने कहा कि, हम आरोपी की पैरवी नहीं करेंगे। पुलिस समय सीमा के भीतर चालाना पेश करेगी। कोर्ट से समाज के अनुरूप निर्णय की उम्मीद है।

कांग्रेस के अधिवेशन पर वन मंत्री ने कसा तंज

Advertisment

गुजरात में कांग्रेस के अधिवेशन को लेकर मंत्री केदार कश्यप का बड़ा तंज कसा है। कहा- कांग्रेस की स्थिति बद से बत्तर हो चुकी है। सदन के माध्यम से कांग्रेस का वास्तविक चेहरा लोगों के सामने आ चुका है। शेर की खाल में छुपकर भेड़िया जैसा काम कांग्रेस करती है। छत्तीसगढ़ की जनता ने तो कांग्रेस को सबक सिखाया है। अब देशभर की जनता सबक सिखाएगी।

See also  CG CRIME: फर्जी निवेश कंपनी से 38 लाख की ठगी, रकम दोगुनी का झांसा देकर आरोपी गिरफ्तार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!