Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्री के साथ सगे भाई गिरफ्तार…

रायपुर। रायपुर पुलिस ने लाखों रुपये कीमत के हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों का भण्डारण व बिक्री करने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम मोहन लाल मंदानी और अशोक कुमार मंदानी हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से हुक्का पॉट, पाईप, नोजल, कोल, गोगो, विभिन्न प्रकार के फ्लेवर, तम्बाकू तथा हुक्का से संबंधित अन्य सामग्री बरामद की गई है। जप्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 20,00,000/- रुपये है।

आरोपियों के विरूद्ध थाना खम्हारडीह और गोलबाजार में धारा 4(क), 21(1) सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन प्रदाय और वितरण का विनिमय) अधिनियम 2003 एवं संशोधन अधिनियम 2023 का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

See also  बिलासपुर : न्यायधानी में मिली पति-पत्नी की लाश, BSNL कर्मचारी से लूट, इधर डिप्टी रेंजर पर जानलेवा हमला करने वाले 2 गिरफ्तार

आरोपी मोहन लाल मंदानी और अशोक कुमार मंदानी दोनों रिश्ते में सगे भाई हैं और पूर्व में भी हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों का भण्डारण व बिक्री करने के प्रकरणों में थाना खम्हाडीह और गोलबाजार से जेल निरूद्ध रह चुके हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के विवरण इस प्रकार हैं:

Advertisment

मोहन लाल मंदानी पिता स्व. बलूप कुमार मंदानी उम्र 63 साल निवासी मकान नंबर एम-34 राजीव नगर थाना खम्हारडीह रायपुर।
अशोक कुमार मंदानी पिता स्व. बलूप कुमार मंदानी उम्र 58 साल निवासी राजीव नगर खम्हारडीह रायपुर।
कार्यवाही में निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, निरीक्षक अर्चना धुरंधर थाना प्रभारी गोलबाजार, निरीक्षक मनोज साहू थाना प्रभारी खम्हारडीह, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से उपनिरीक्षक मुकेश सोरी, प्र.आर. रविकांत पाण्डेय, खिलेश्वर राजपूत, आर. प्रमोद बेहरा, महेन्द्र पाल साहू, विजय बंजारे, कलेश्वर कश्यप, राजकुमार देवांगन तथा थाना खम्हारडीह से प्र.आर. देवेन्द्र ध्रुव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

See also  पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने निःशुल्क कमल फूल बाटने वाले रामलाल टण्डन को प्रभारी मंत्री जनसंपर्क अनुदान से 5 हजार रूपये का दिया चेक...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!