Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG CRIME: फर्जी निवेश कंपनी से 38 लाख की ठगी, रकम दोगुनी का झांसा देकर आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : दुर्ग जिले में फर्जी निवेश कंपनी के जरिए लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। रकम दोगुना करने का झांसा देकर आरोपी ने 38 लाख 25 हजार रुपये हड़प लिए। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित जयदीप सिंह कंडा, जो संतरा बाड़ी क्षेत्र के निवासी हैं, की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी धर्मेन्द्र कुमार बंजारे को पकड़ा। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी AMS Solution और M/s R-V Group Company के नाम से निवेश योजना का झांसा दिया था।

आरोपियों ने तीन महीने में रकम दोगुनी करने का लालच देकर पीड़ित से अलग-अलग किस्तों में कुल 38 लाख 25 हजार रुपये ले लिए। जब पीड़ित को धोखाधड़ी का एहसास हुआ, तब उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

See also  प्रेशर हार्न, बुलेट मोडीफाइड साइलेंसर में तेज आवाज वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर अधिनियम के तहत् की गई कार्यवाही...

मामले की गंभीरता को देखते हुए वैशाली नगर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को Raipur के सड्डू इलाके से हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और मामले में अन्य शामिल लोगों की तलाश जारी है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!