Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ब्यास कश्यप ने विधानसभा में आबकारी विभाग में हो रही अवैध वसूली का मामला उठाया

जांजगीर-चांपा। विधायक ब्यास कश्यप ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शून्यकाल के दौरान आबकारी विभाग जांजगीर-चांपा में हो रही भ्रष्टाचार एवं अवैध वसूली का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि जिला जांजगीर-चांपा का आबकारी विभाग अपने भ्रष्टाचार एवं अवैध वसूली के लिए चर्चा का केन्द्र बना हुआ है। जिले के आबकारी विभाग में संचालित प्लेसमेंट कंपनी प्राईम वन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत एरिया मैनेजर चंद्रिका चंद्रा के द्वारा गौरव शुक्ला नाम के व्यक्ति के माध्यम से लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रूपये की अवैध उगाही करायी जा रही है। इसकी लिखित शिकायत सहायक आयुक्त आबकारी जांजगीर, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक जांजगीर से की गई है। शराब दुकान का संचालन करने वाली प्लेसमेंट कंपनी प्राइम वन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड के स्थानीय अधिकारियों पर शराब दुकान के कर्मचारियों ने ही प्रतिमाह पांच से दस हजार रूपये तक वसूल करने का गंभीर आरोप लगाया है। यह एक गंभीर मामला है। उक्त खबरे प्रमुख समाचार पत्रों में भी छपी है। सक्षम अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नही हो रही है। इससे लोगों में निराशा है तथा शासन-प्रशासन पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है। ब्यास कश्यप ने बताया कि उपरोक्त बातें विधानसभा में विभागीय मंत्री के संज्ञान में लाया गया है। विभाग की ओर से इसके जवाब एवं संबंधितों पर कार्यवाही का इंतजार है। यदि संतोषजनक कार्यवाही नही की गई तो आगामी विधानसभा सत्र में पुनः शासन का ध्यान आकृष्ट कराने की बात जांजगीर-चांपा विधायक ने की है।

See also  सभापति राजकुमार साहू ने सीएम की पत्नी कौशल्या साय का शॉल, श्रीफल भेंटकर किया सम्मान...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!