Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सहायता समूहों के बैंक लिंकेज हेतु बैंकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला सम्पन्न

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्व-सहायता समूहों के बैंक क्रेडिट लिंकेज को सशक्त करने, मिशन की मूल अवधारणाओं, ऑनलाइन ऋण आवेदन प्रक्रिया तथा आरबीआई मास्टर सर्कुलर की समग्र जानकारी प्रदान करने हेतु आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में बैंकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में नियति ध्रुवे एवं एन आर पी गगन बिहारी भुईयाँ, एलडीएम नरोत्तम साहू, जिला मिशन प्रबंधक उपेन्द्र कुमार, समस्त बैंक शाखाओं के शाखा प्रबंधक, विकासखंड प्रभारी, एफएलसीआरपी, बैंक मित्र, बैंक सखी तथा बिहान टीम के सदस्य उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में बैंकरों को स्व-सहायता समूहों को बैंक ऋण से जोड़ने की प्रक्रिया, ऑनलाइन आवेदन प्रणाली, ऋण स्वीकृति एवं वितरण, दस्तावेजीकरण तथा आरबीआई के मास्टर सर्कुलर की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में पीपीटी के माध्यम से बताया गया कि बैंकर्स की सक्रिय भागीदारी और सहयोग से महिला स्व-सहायता समूहों की आर्थिक स्थिति में सशक्त सुधार संभव है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। यह प्रशिक्षण कार्यशाला बैंकों एवं स्व-सहायता समूहों के बीच समन्वय को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

See also  ईडी ने किया 10 हजार करोड़ रुपये के विदेशी भुगतान घोटाले का खुलासा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!