Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

दिल्ली IAS एकेडमी ने रचा इतिहास CGPSC-2024 में 153 चयन, प्रदेश टॉपर भी इसी संस्थान से

नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) परीक्षा 2024 के परिणाम इस वर्ष दिल्ली IAS एकेडमी बिलासपुर के लिए ऐतिहासिक रहे। कुल 246 पदों में से रिकॉर्ड 153 चयन इसी संस्थान से हुए हैं, जो अब तक किसी भी कोचिंग संस्थान द्वारा प्राप्त सबसे बड़ा परिणाम है। इस गौरव को और बढ़ाता है प्रदेश टॉपर देवेश प्रसाद साहू का चयन, जो संस्थान के नियमित क्लासरूम विद्यार्थी रहे। संस्थान ने कहा कि चयन सूची में पूर्ण पारदर्शिता रखी जाती है। 153 चयन में से 85 चयन क्लासरूम प्रोग्राम से शेष चयन टेस्ट-सीरीज़ और इंटरव्यू प्रोग्राम से जुड़े अभ्यर्थियों के हैं। पिछले तीन बैचों के छात्रों ने इस सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संस्थापक सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि इस वर्ष टॉप-10 में 7 विद्यार्थी चयनित हुए हैं। इनमें डिप्टी कलेक्टर (DC) के 7 में से 6 चयन, DSP के 21 में से 13 चयन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि संस्था की गाइडेंस और विद्यार्थियों की लगातार मेहनत का परिणाम है।

रायपुर निदेशक स्वतंत्र राजपूत ने बताया कि संस्थान सामाजिक दायित्व के तहत 2021 से ‘एकलव्य स्कॉलरशिप’ चला रहा है। इसके तहत हर वर्ष 20 छात्रों को निःशुल्क प्रवेश, 80 छात्रों को 40% से 100% तक फीस छूट दी जाती है। अब तक 500 से अधिक छात्र लाभान्वित हो चुके हैं, जिनमें 2 डिप्टी कलेक्टर, 5 राज्य प्रशासनिक सेवा, 2 व्यापम चयन भी शामिल हैं। इस बार राजीव युवा उत्थान योजना के दो विद्यार्थी भी चयनित हुए हैं। ऐतिहासिक सफलता के बाद संस्थान में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। हजारों विद्यार्थियों ने चयनित अभ्यर्थियों का तालियों और फूलों से स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रदेश टॉपर देवेश साहू सहित अनेक चयनित अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। देवेश ने कहा“लंबी तैयारी में पढ़ाई जितनी ज़रूरी है, उतना ही मानसिक और शारीरिक संतुलन भी।”

See also  Health Tips: अमरूद के पत्तों में छिपा है सेहत का खजाना...

डिप्टी कलेक्टर में चयनित देवेश प्रसाद साहू (प्रदेश टॉपर), स्वप्निल वर्मा, यशवंत कुमार देवांगन, पोलेश्वर साहू, चंचल पैकरा, मयंक सिंह मंडावी DSP – पंकज कुमार यादव, साक्षी वर्मा, नवीन कुमार साहू, सुनील कुमार कश्यप, सिद्धांत दुबे, कमलेश कुमार, हर्षवर्धन शर्मा, प्रसून गुप्त, तान्या पांडे, संदीप कुमार, आलोक सिंह मरकाम, हितेंद्र सिंह बाघे, मंजू, निशा ठाकुर FSO / ADFO शताक्षी पांडे, सृष्टि गुप्ता, दीपक कुमार, मुस्कान राही, चंद्रकांत सोम, लक्ष्मी ADPRD गौरव साहू, विवेक कुमार, वैभवी साहू, मुकेश प्रधान, सुमित कुमार, नितिन कुमार, वैभव नाग, तुलेश कुमार बरिहा CDPO आर्यन राठौर, धमिनी कुर्रे, जय प्रकाश सिंह, खिलेश्वर प्रसाद SASO अमन कुमार, आकांक्षा महोबिया, आदित्य, अजय सिंह परिहार, पूनम राजवाड़े, रोहित कुमार यादव, सागर राठौर, खुशबू जानी, अंकित तिवारी, भगवंता साहू, रीमा गुप्ता, राजेश बेहरा, ललित कुमार, करिश्मा कच्छनेहिल, सूर्यवंशी, भूपेश कुमार सिंह, सुनील भगत, टिकेश कुमार मंडावी, जयहंत कुमार, अजय कुमार, अविनाश मंडावी, मनीष कुमार, अलेंद्र विद्या साहू, अजय सिंह NT / CTI / अन्य पद रोशन कुमार देवांगन, करण सोनी, रंतिदेव राठौर, श्रुति गुप्ता, गजेन्द्र ओगारे, हेमलाल सिदार, खुशबू सोनी (CTI), नरेंद्र देवांगन, भावना गोस्वामी, कविता देवांगन, मोनिका वर्मा, नीरज कुमार गुप्ता, संध्या, निखिल केशरी, सीमा पटेल, अपूर्व मिश्रा, शशांक शंकर तिवारी, भूपेंद्र कुमार जंघेल, प्रमिला, आकाश कुमार टंडन, गेंदलाल चेलकर, लकेश कुमार ठाकुर, केशव कुमार, श्रवण कुमार मेरिया, महेश्वर कुमार, रेशमी केरकेट्टा, चंद्रसेन साहू, रोहित कुमार वर्मा (ESI), अजय राज कश्यप, वैभव गुलहरे, प्रतीक महोबिया, सूरज, नेहा पांडे, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह राठौर, संजय नाइक, पप्पू डनसेना, हितेश कुमार, पंकज जायसवाल, अंकित कुमार नामदेव, सरिता साहू, आरती साहू, शिवांगी तिवारी, प्रिया गुप्ता, देवाशीष, हिमांशु सोनकर, रुचि साहू, चंचल साहू, लक्ष्मी, पूजा अहीर, विनोद कुमार बंधे, देवेंद्र कुमार, स्वाति मेहर, अविनाश कुर्रे, प्रमोद कुमार मधुकर, अजय कुमार, गुलशन कुमार, शैलेंद्र, राजेश, अभिषेक कमल, अमन मरावी, अनिल कुमार, एलेक्स एक्का, त्रिवेणी गढ़िया, कविता ध्रुव, विवेक कुमार दीवान, सोनाली पन्ना, राहुल भगत, नानी राम, दुष्यंत चंद्रवंशी, ज्योति सागर, मिथिलेश कुमारी नेताम, कमल सिंह कुंजम, राकेश कुमार तिर्की, राजेंद्र कुमार सिंह, मनजीत ताराम, तूलिका नेताम, विक्रांत, अनंत गुप्ता (SR), अरविंद महिलांगे, भुनेश्वर सिंह मरकाम, किरण मरावी, हरीश कुमार कंवर, जयप्रकाश साहू (COI), ओजस्वी कुमार, दुर्योधन, स्वाति साहू (AJS), किशोर कुमार जायसवाल, ऋषभ कामले (CEO), अनिल सिंह, अंकुश बनर्जी (DEO), प्रशांत वर्मा मुख्य अतिथि हिमांशु जैन, वरिष्ठ अधिकारी SECL ने कहा—“जिस कार्य के लिए आपका चयन हुआ है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएँ। समाज नई पीढ़ी के अधिकारियों से बड़ी उम्मीदें रखता है।”

See also  ईरान-इजराइल के बीच फिर शुरू होगा युद्ध? ‘काला सोना’ हो रहा है महंगा…

मुख्य निदेशक विद्या चतुर्वेदी ने बताया कि विद्यार्थियों के रचनात्मक विकास के लिए “वॉल ऑफ़ क्रिएटिविटी” बनाई गई है, जल्द ही स्पेशल मेंटरशिप प्रोग्राम शुरू किया जाएगा, जिसमें छात्रों को प्रतिदिन 6–8 घंटे संस्थान में अभ्यास कराया जाएगा। कार्यकारी निदेशक ई. नवनीत सिंह राठौर ने कहा “PSC राज्य की सबसे कठिन परीक्षा है। बिना सही मार्गदर्शन तैयारी शुरू करना जोखिम लेने जैसा है।” दिल्ली IAS एकेडमी लगातार विषय-विश्लेषण और शोध पर काम करती है। संस्थापक सौरभ चतुर्वेदी ने बताया यह सफलता टीमवर्क, सही दिशा और विद्यार्थियों की अनवरत मेहनत का परिणाम है। हमारा लक्ष्य आने वाले वर्षों में और अधिक युवाओं को शीर्ष पदों पर पहुँचाना है, ताकि छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाए।”

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!