Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मेन रोड में बडे वाहनों से डीजल चोरी करने वाले 06 आरोपी को बलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

मेन रोड में बडे वाहनों से डीजल चोरी करने वाले 06 आरोपी को बलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार
 
 
जांजगीर-चांपा। मेन रोड में बडे वाहनों से डीजल चोरी करने वाले 06 आरोपी को बलौदा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।
थाना बलौदा के 03 डीजल चोरी के प्रकरण में मुख्य आरोपी आलोक के कब्जे से 700 लीटर डीजल किमती 66 हजार 500 रुपए को पुलिस द्वारा जप्त किया गया।
 03 डीजल चोरी के प्रकरण में प्रयुक्त डिजायर कार को आरोपी अनिष से बलौदा पुलिस ने जप्त किया है।
आरोपीगण के विरूद्ध धारा 379,34 भादवि के तहत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जी.आर. इन्फ्रा प्रोजेक्ट हरदीबजार रोड बलौदा, दिनांक 28 मई 2023 को थाना बलौदा में दिनांक 14 जुलाई 2023 के रात्रि करीबन 11ः00 बजे ग्राम खिसोरा निर्माणाधीन भारतमाला रोड कि.मी. 42$165 हमारे कंपनी का एक्सावेटर टाटा हिटाची का लाक तोडकर डीजल की चोरी कर करीबन 5-6 की संख्या में अज्ञात चोर जो चार पहीया वाहन में थे लोहे का राड जैसे हथियार रखे थे एक्सावेटर मषीन से 200 लीटर डीजल चोरी कर ले गये है कि प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
  जी.आर. इन्फ्रा प्रोजेक्ट हरदीबजार रोड बलौदा, दिनांक 03 जुलाई 2023 के दरमियानी रात्रि करीबन 03ः30एल बजे ग्राम खिसोरा वन विभाग चैकी के पास तीन हाईवा जिसे ड्रायवर वाहन को रोकर डीजल करीबन 300 लीटर लगभग 5-6 लोग जो चारपहीया वाहन में थे जिनके पास लोहे का राड जैसा हथियार रखे थे जो ड्राईवरो से 300 लीटर डीजल चोरी कर ले गये है प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
प्रार्थी नितेष यादव  उम्र 36 वर्ष सा. अंजोरा दुर्ग थाना दुर्ग जिला दुर्ग, दिनांक 17 अप्रैल 2023 को थाना बलौदा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि 17 अप्रैल 2023 को रात्रि 01ः30 बजे महावीर कोलवासरी के आगे ग्राम बिरगहनी के पास पहुचा था उसी समय रोड खराब होने के कारण मेरा ट्रेलर खडा हो गया और मेै डर के कारण वहां से भाग गया फिर दो घण्टे बाद करीबन 03ः30 गाडी के पास आकर देखा वाहन ट्रेलर क्र सी.जी.04 एम.पी. 9127 का 200 लीटर डीजल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान आरोपीगणों को 22 जुलाई 2023 के रात्रि को घेरा बंदी कर पकडा गया। आरोपीगणों आलोक एंव अनिष द्वारा अपने मेमोरण्डम कथन में सभी साथियों के साथ मिलकर डीजल चोरी करना स्वीकार करने पर गवाहो के समक्ष मुता. जप्ती पत्रक के 700 लीटर डीजल एवं घटना में प्रयुक्त डीजायर कार, लोहे का राड जप्त किया जाकर आरोपीगणों का कृत्य उक्त अपराध धारा का पाये जाने से आरोपीगण आलोक कुमार सा. करहीडीह बलौदा, धनेशवर सा. करहीडीह बलौदा, अनिष सा. वार्ड क्र. 02 अकलतरा, सूरज सा. वार्ड क्र.17 अकलतरा,अमित कुमार सा. परसाही थाना अकलतरा, जागेन्द्र कुमार सा. परसाही थाना अकलतरा को 23 जुलाई 2023 के  गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जिला जेल जांजगीर दाखिल किया गया।
 उपरोक्त कार्यवाही मे उपु. अ.शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में साईबर सेल जांजगीर की टीम एंव थाना प्रभारी बलौदा उप निरी. गोपाल सतपथी,सउनि कौषल सिदार प्र.आर. जगदीश अजय, गजाधर पाटनवार आरक्षक उमेष यादव , जितेन्द्र कुर्रे संतोष रात्रे, रामभरोश रामगोपाल बरेठ, महेश राज, का सराहनीय योगदान रहा।

See also  राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने ली प्रेसवार्ता...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!