Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जांजगीर समाज कल्याण विभाग का बाबू सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने लेता है घुस…

जांजगीर-चांपा। जांजगीर चांपा जिला पंचायत की महिला सदस्या उमा राजेंद्र राठौर ने जनदर्शन में कलेक्टर को शिकायत कर बताया है कि जांजगीर समाज कल्याण विभाग का बाबू लोगो को सरकारी योजना का लाभ दिलाने रिश्वत की मांग करता हैं. रिश्वत देने पर पात्र सूची में नाम देता हैं और पैसा नहीं देने पर अपात्र सूची में नाम को डाल देता हैं। जिला पंचायत सदस्य का यह आरोप कितना गंभीर है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किसी भी शासकीय कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारी, अधिकारी के हौसले कितना बढ़े हुए हैं, कि एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि के सामने इस प्रकार की बात करने का हिम्मत कर ले रहे हैं।

See also  PM Modi : ‘हमारे आज के फैसले की गूंज दशकों तक सुनाई देगी’, ओमान के साथ FTA साइन होने पर बोले पीएम मोदी

इससे अब सहज ही समझ सकते है कि आम इंसान का क्या हाल होगा जब कोई हितग्राही शासकीय योजनाओं का लाभ लेने सरकारी ऑफिस पहुंचता है तो वहां काम करने के लिए बैठे कर्मचारी का व्यवहार उसके प्रति इतना खराब रहता, मानो वह कर्मचारी उस हितग्राही का लाभ अपने सैलरी से दे रहा है। यह आम बात है किसी प्रकार के शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को मोटी रकम चुकानी पड़ती हैं जिसके बाद उसको सरकारी योजनाओं का लाभ मिल पाता हैं।

इस प्रकार भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारी पर सख्त कार्यवाही होना चाहिए। जिससे अन्य और विभाग के कर्मचारी सबक सिखे। समाज कल्याण विभाग दिन, दुखी, दिव्यांग,गरीब लोगों के कल्याण के लिए ही हैं अगर इस विभाग के बाबू द्वारा इस प्रकार गरीबों से शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने रिश्वत की मांग करता है तो इनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए।

See also  जांजगीर सिटी कोतवाली थाने के एस.आई. बलवंत द्वारा दिव्यांग बलात्कार पीड़िता को केस वापस लेने मोबाइल किया जब्त, वापस करने लिए 2000 रुपए मांगे, आई.जी. से की गई शिकायत...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!