Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

‘यहां ढिंढोरा नहीं पीटूंगा’, पत्रकार के सवाल पर भड़के बाबर आजम; पाकिस्तान क्रिकेट के हालात पर कही ये बात…

नई दिल्ली। गुजरते दिन के साथ पाकिस्तान क्रिकेट के हालात बदतर होते जा रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में भी हार का सामना करना पड़ा। इस बीच पाकिस्तान में पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल की शुरुआत होने जा रही है। गुरुवार को ‘कैप्टंस मीट’ के दौरान बाबर आजम से टीम के हालातों पर सवाल पूछा गया, जिस पर वह बुरी तरह भड़क गए।

पत्रकार के सवाल पर भड़के बाबर आजम
पीएसएल 2025 में बाबर आजम पेशावर जाल्मी के लिए खेलते नजर आएंगे। सोमवार (14 अप्रैल) को यह टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इससे पहले कप्तानों के फोटो सेशन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है, जिसमें बाबर आजम पाकिस्तान क्रिकेट के हालातों पर चर्चा करने से बच रहे हैं। पत्रकार ने पूछा- मौजुदा टीम का प्रदर्शन जो चल रहा है, किस दिन आप कुछ बोलेंगे? जिस दिन पूरी टीम खत्म हो जाएगी, तब आप बोलेंगे, क्या हो रहा है, पाकिस्तान टीम में क्या नहीं हो रहा है?

See also  IPL 2026: लखनऊ का चौधरी, कोलकाता पर पड़ा भारी, इन 9 शॉट्स से छीना मैच

इसके जवाब में बाबर को कहते सुना गया- जहां मुझे बोलना होगा, वहां मैं बोलता हूं। और मैं मीडिया पर बैठके नहीं बोलूंगा कि क्या करना चाहिए। मुझे जहां जो बोलना होता है मैं कमरे के अंदर बोल देता हूं। मैं यहां आके ढिंढोरा नहीं पीटूंगा कि सोशल मीडिया में ये होना चाहिए ये मेरी नौकरी नहीं है।

न्यूजीलैंड में पाकिस्तान का बुरा हाल
वनडे विश्व कप 2023, टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खराब प्रदर्शन के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर भी पाकिस्तान का बुरा हाल हुआ। न्यूजीलैंड के दौरे पर गई पाकिस्तान टीम को टी20 सीरीज में 4-1 से हार का सामना करने के बाद अब वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा।

See also  कब्र से निकाली गई लाश : एक्सीडेंट में मौत के बाद पुलिस ने अज्ञात मानकर दफनाया, परिजनों ने जेसीबी से निकलवाया शव

ग्रुप चरण में थमा था मेजबान टीम का सफर
चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबान पाकिस्तान था, लेकिन भारत ने इस टूर्नामेंट के लिए पड़ोसी देश की यात्रा करने से इन्कार कर दिया था। फाइनल सहित भारत के सभी मुकाबले दुबई में कराए गए थे। पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा था और उसका सफर ग्रुप चरण में ही थम गया था। पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में खिताब के बचाव के इरादे से उतरी थी।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!