Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

आयुष म्हात्रे ने 18 साल की उम्र में तोड़ा रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज…

मुंबई के आयुष म्हात्रे ने उस समय इतिहास रचा जब उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में विदर्भ के खिलाफ 49 गेंदों पर तूफानी शतक ठोका। यह उनकी टी20 क्रिकेट में पहली सेंचुरी थी। आयुष म्हात्रे इसी के साथ प्रोफेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट – फर्स्ट-क्लास, लिस्ट A और T20 – में सेंचुरी बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

जी हां, इस मामले में उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा है। आयुष म्हात्रे से पहले यह रिकॉर्ड हिटमैन के नाम दर्ज था, उन्होंने 19 साल 339 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। बता दें, शुक्रवार को लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में म्हात्रे 53 गेंदों में 110 रन बनाकर नाबाद रहे, जिससे मुंबई ने 13 गेंद बाकी रहते सात विकेट से जीत हासिल की।

See also  फिर उभरकर आया ताहिरा का ब्रेस्ट कैंसर...

आयुष म्हात्रे और रोहित के बाद उन्मुक्त चंद 20 साल की उम्र में यह मुकाम हासिल करने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं।

तीनों फॉर्मेट में शतक ठोकने वाले सबसे युवा बल्लेबाज

18y 135d – आयुष म्हात्रे

Advertisment

19y 339d – रोहित शर्मा

20y 0d – उन्मुक्त चंद

20y 62d – क्विंटन डी कॉक

20y 97d – अहमद शहजाद

बात मैच की करें तो, मुंबई ने आयुष म्हात्रे के तूफानी शतक के दम पर 193 रनों के टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया। उन्होंने अपनी इस तूफानी पारी में 8 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए।

उन्हें इस दौरान शिवम दुबे का जबरदस्त साथ मिला जिन्होंने सिर्फ 19 गेंदों पर 39 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें तीन छक्के और इतने ही चौके शामिल थे। इससे पहले विदर्भ ने बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 192 रन बोर्ड पर लगाए ते। उनकी पारी में अथर्व तायडे और अमन मोखाड़े ने अर्धशतक जड़े थे।

See also  RCB vs MI IPL 2026 : सांस रोक देने वाली जीत , भुवनश्वर कुमार के विनिंग शॉट ने बेंगलुरु को पहुँचाया टेबल के टॉप पर

आयुष म्हात्रे इस साल बहुत अच्छी फॉर्म में हैं, जो इंडिया U19 टीम और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) दोनों के लिए अच्छा संकेत है। खास बात यह है कि BCCI ने शुक्रवार को एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) एशिया कप के लिए U19 टीम की घोषणा की। टूर्नामेंट के लिए चुनी गई 15 सदस्यों की टीम में, म्हात्रे को इंडिया का U19 कप्तान बनाया गया है। CSK ने उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आने वाले एडिशन के लिए भी रिटेन किया है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!