Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जय भारत इंग्लिस मीडियम स्कूल में भाई बहन के प्रेम का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया…

जय भारत इंग्लिस मीडियम स्कूल में भाई बहन के प्रेम का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
 
जांजगीर-चांपा। हरिराम गट्टानी मेमोरियल जय भारत इंग्लिस मीडियम स्कूल जांजगीर में भाई बहन के प्रेम का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमे कक्षा 5 वीं से लेकर कक्षा 8 वीं तक के छात्राओं को अपने हाथ से राखी बनाने का कार्य दिया गया। छात्राओं ने अपनी प्रतिभा के साथ-साथ एक
से बढ़कर एक राखियो की प्रदर्शनी की साथ ही साथ विभिन्न स्थानो पर जाकर राखिया पहनाई। जिसमे
11वीं वाहिनी भा/२. छ.ग.स. बल पुटपुरा के अजय दानमिंज सहायक सैनानी, रणजीत तिरंगा कंपनी
कमांडर, पंकज साहू प्रधान आरक्षक, दिनेश सिंह प्लाटून कमांडर, लक्ष्मण यादव प्रधान आरक्षक,
जितेन्द्र यादव आरक्षक को छात्राओं ने राखी बांधकर उनसे आर्शीवाद लिया व उप थाना नैला थाना
जांजगीर जहाँ पर छात्राओं ने के.के. सिन्दे एवं अन्य आरक्षकों को राखी बांधकर आर्शीवाद लिया और सिटी कोतवाली थाना जांजगीर में निरीक्षक अशोक कुमार वैष्णव, जितेन्द्र परिहार हवलदार एवं समस्त
आरक्षकों को राखी बांधकर आर्शीवाद लिया। कार्यक्रम के दिशा-निर्देशक विद्यालय शिक्षा प्रबंधक
हर्षित गट्टानी ने छात्राओं को पूर्व निदेर्शित किया था जिसे रक्षा बंधन के एक दिवस पूर्व हमारे देश के
सिपाहियो एवं सुरक्षा कर्मियों के साथ भी पारिवारिक सद्भावना के साथ छात्राओं का जुड़ाव हो सके। इसके
साथ ही विद्यालय में राष्ट्रीय खेल महोत्सव मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में नेशनल स्पोर्टस डे के दिन कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं को खो-खो खेल का आयोजन करवाया गया। जिसमें कक्षा 19 वीं की प्रतिस्पर्धा कक्षा 10 वीं से हुई जिसमें कक्षा 10वीं के छात्र विजयी रहे साथ ही साथ कक्षा 11वीं की प्रतिस्पर्धा कक्षा 12वीं से हुई जिसमें कक्षा 11वीं के छात्र विजयी रहे बता दे कि मेजर ध्यानचंद ने भारत के लिये 1928, 1932, 1936 में ओलंपिक खेला जिसमें भारत ने तीनो ही बार ओलंपिक गोल्ड मेडल अपने नाम किया 29 अगस्त मेजर ध्यानचंद की जयंती को भारत में नेशनल स्पोर्ट्स डे के रूप में मनाया जाता है।
विद्यालय प्राचार्य प्रवीण कुमार कुलदीप ने विद्यालय को संबोधित करते हुये कहा यह भाई बहन का प्रेम है जिसे सभी को प्राथमिकता के साथ निभाना चाहिये हमारी संस्कृति में विविध त्यौहार मनाये जाते हैं। जिसमे से भाई और बहन का प्रेम प्रकट करने के लिये रक्षा बंधन का त्यौहार है। विद्यालय इस प्रकार की गतिविधियों से वर्तमान समय में छात्र-छात्राओं को हमारी संस्कृति से जोड़कर रखने का प्रयास निरंतर करता रहा हैं अंत में उन्होने विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं एवं समस्त कर्मचारीगणों को शुभकामनाएं दी।

See also  राज्य सरकार ने जारी की उप पुलिस अधीक्षकों की ट्रांसफर लिस्ट, देखें आदेश…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!