Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

आज से इंस्टाग्राम हटा रही है End-to-end encryption! क्या आपके चैट्स अब नहीं रहेंगे सुरक्षित…

Instagram End-to-End Encryption Shutdown 2026 : मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स के लिए एक अहम बदलाव का ऐलान किया है। कंपनी 8 मई 2026 से प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड (E2EE) डायरेक्ट मैसेज फीचर को पूरी तरह बंद करने जा रही है। इस फैसले के बाद इंस्टाग्राम पर सीक्रेट चैटिंग करने वाले यूजर्स को अब व्हाट्सएप जैसे सुरक्षित प्लेटफॉर्म का रुख करना पड़ सकता है।

क्यों बंद किया जा रहा है E2EE फीचर?

मेटा के अनुसार, इंस्टाग्राम पर यह एन्क्रिप्शन फीचर बहुत कम यूजर्स द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी वजह से कंपनी इसे हटाने का फैसला कर रही है। हालांकि, इसका विकल्प यूजर्स को WhatsApp के रूप में मिलेगा, जहां एन्क्रिप्शन डिफॉल्ट रूप से उपलब्ध है।

See also  चोरी के मोटर सायकल के साथ आरोपी गिरफ्तार, थाना बलौदा पुलिस की कार्यवाही...

कब से लागू होगा बदलाव?

कंपनी के आधिकारिक अपडेट के मुताबिक, 8 मई 2026 के बाद इंस्टाग्राम पर E2EE मैसेजिंग सपोर्ट पूरी तरह बंद हो जाएगा। इसके बाद यूजर्स इस फीचर का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

Advertisment

पुराने चैट्स का क्या होगा?

मेटा ने स्पष्ट किया है कि यूजर्स अपने पुराने एन्क्रिप्टेड चैट्स और मीडिया फाइल्स को सुरक्षित रूप से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए इंस्टाग्राम ऐप का लेटेस्ट वर्जन होना जरूरी होगा। कंपनी यूजर्स को चैट एक्सपोर्ट करने की गाइडेंस भी देगी।

WhatsApp क्यों बनेगा विकल्प?

मेटा का कहना है कि हाई-सिक्योरिटी मैसेजिंग की जरूरत वाले यूजर्स पहले से ही WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं। WhatsApp में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन डिफॉल्ट रूप से उपलब्ध है, जबकि इंस्टाग्राम पर यह फीचर सीमित था।

See also  छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ा मोड़! अनवर ढेबर को मिली अंतरिम जमानत, लेकिन शर्तें चौंकाने वाली

E2EE क्या होता है?

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन एक सिक्योरिटी सिस्टम है जिसमें संदेश सिर्फ भेजने वाले और पाने वाले ही पढ़ सकते हैं। कंपनी या कोई तीसरा व्यक्ति भी इन चैट्स को एक्सेस नहीं कर सकता।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!