Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अश्विन का यू-ट्यब चैनल अब नहीं कवर करेगा CSK के मैच, IPL 2025 के बीच इस फैसले की वजह है बड़ी.. 

नई दिल्ली। रविचंद्रन अश्विन ने ये साफ कर दिया है कि वो अब अपने यू-ट्यूब चैनल पर CSK के किसी भी मैच की कवरेज नहीं करेंगे. IPL 2025 में अब तक अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स के मैचों के प्रीव्यू और पोस्ट मैच शो करते आ रहे थे. लेकिन अब वो ऐसा करते नहीं दिखेंगे. अश्विन के अचानक लिए इस फैसले को सोशल मीडिया पर उड़ी कंट्रोवर्सी से जोड़कर देखा जा रहा है.

क्या है मामला?
अब सवाल है कि कंट्रोवर्सी पैदा हुई कैसे? दरअसल, CSK के मैच से जुड़े एक यूट्यूब शो में गेस्ट बनकर आए साउथ अफ्रीका और RCB के एनालिस्ट प्रसन्ना एगोराम ने फ्रेंचाइजी के टीम सेलेक्शन से जुड़े फैसले पर सवाल उठा दिए थे. उन्होंने अश्विन और जडेजा के ऊपर नूर अहमद को खिलाए जाने के फैसले पर आपत्ति जताई थी. हालांकि, उस वीडियो को बाद में यूट्यूब से हटा दिया गया था. मगर तब तक उस पर कंट्रोवर्सी छिड़ चुकी थी.

See also  नए अवतार में आ रही Honda City को टक्कर देने वाली ये कार, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 25 रन से मिली हार के बाद CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग से जब इस बारे में सवाल हुआ था तो उन्होंने मामले को बेकार बताया था. फ्लेमिंग ने कहा था कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता. उन्हें तो ये भी नहीं मालूम कि अश्विन का यूट्यूब चैनल है.ये सब बेकार की बातें हैं.

यूट्यूब चैनल पर एडमिन पोस्ट- CSK के मैच नहीं होंगे कवर
6 अप्रैल को अश्विन की ओर से यूट्यूब चैनल पर एक एडमिन नोट पोस्ट किया गया, जिस पर लिखा था कि वो अब CSK के मैच कवर नहीं करेंगे.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!