Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नए अवतार में आ रही Honda City को टक्कर देने वाली ये कार, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

Hyundai Verna Facelift 2026. भारतीय कार बाजार में मिडसाइज सेडान सेगमेंट की बात करें तो Honda City और Hyundai Verna का नाम सबसे पहले आता है. भले ही बिक्री के मामले में Verna हमेशा नंबर वन न रही हो, लेकिन इसके स्टाइल और लुक्स को लोग काफी पसंद करते हैं. अब Hyundai अपनी इस पॉपुलर सेडान को नए अवतार में लाने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 Hyundai Verna Facelift पर काम चल रहा है और इसका टेस्ट मॉडल विदेश में देखा गया है, जिससे इसके नए बदलावों का अंदाजा लगाया जा रहा है.

नया लुक देगा कार को ज्यादा स्टाइलिश पहचान
Hyundai Verna Facelift के डिजाइन में कुछ जरूरी और साफ नजर आने वाले बदलाव किए जा सकते हैं. कार के फ्रंट हिस्से में नई ग्रिल और पहले से ज्यादा शार्प बंपर देखने को मिल सकता है, जिससे इसका लुक और भी दमदार लगेगा. हेडलाइट्स के डिजाइन में हल्का बदलाव हो सकता है, लेकिन मौजूदा स्प्लिट हेडलैंप सेटअप को बरकरार रखा जाएगा. इसके अलावा बोनट और रियर डिजाइन में भी छोटे लेकिन असरदार बदलाव किए जा सकते हैं, ताकि कार ज्यादा फ्रेश और मॉडर्न दिखे.

See also  GST Reform : 22 सितंबर से सस्ता होगा बाजार, जीएसटी रिफॉर्म का तोहफा, कई सामानों पर ‘0’ टैक्स

केबिन में मिलेंगे नए फीचर्स
नई Verna Facelift में अंदर का डिजाइन पूरी तरह बदलने के बजाय मौजूदा लेआउट को ही बेहतर किया जाएगा. ड्यूल-स्क्रीन डैशबोर्ड पहले जैसा ही रह सकता है, लेकिन इसमें नए और ज्यादा काम के फीचर्स जोड़े जाएंगे. बेहतर सीट मटीरियल, नया ट्रिम फिनिश और अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से अपडेटेड फीचर लिस्ट ग्राहकों को पसंद आ सकती है. कंपनी का फोकस केबिन को ज्यादा आरामदायक और यूजर-फ्रेंडली बनाने पर होगा.
इंजन
2026 Hyundai Verna Facelift में इंजन के मामले में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. इसमें मौजूदा 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलते रहेंगे. ये इंजन अच्छे पावर और स्मूद ड्राइव के लिए जाने जाते हैं. मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प भी पहले जैसे ही रहेंगे, जिससे ड्राइविंग एक्सपीरियंस में कोई कमी नहीं आएगी.

See also  फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!