Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Amit Shah : आज शाम रायपुर पहुंचेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज शुक्रवार शाम अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचेंगे। गृह मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, शाह शाम को राजधानी एयरपोर्ट पर पहुंचकर यहां रात्रि विश्राम करेंगे। उनके आगमन को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है।

शनिवार की सुबह अमित शाह राजधानी में विभिन्न आंतरिक बैठकों में शामिल हो सकते हैं। इसके बाद दोपहर 12 बजे वे विशेष विमान से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। जगदलपुर में वे बस्तर ओलंपिक के भव्य समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान वे खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को संबोधित भी करेंगे।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से भेलवां के ग्रामीणों को मिली बैंकिंग सुविधा, मुख्यमंत्री ने यूको बैंक की नई शाखा का किया शुभारंभ, 40 स्व-सहायता समूह की महिला सदस्यों को प्रदान किया चेक...

बस्तर ओलंपिक में इस वर्ष रिकॉर्ड खिलाड़ियों की भागीदारी रही है, जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। समारोह के सफल आयोजन के लिए स्थानीय प्रशासन और आयोजन समिति ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

समारोह के बाद गृहमंत्री अमित शाह सीधे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके इस दौरे को राजनीतिक रूप से भी काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि छत्तीसगढ़ में समय-समय पर सुरक्षा और विकास से जुड़े कई मुद्दों पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार की चर्चाएं चलती रही हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!