Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अंबिकापुर : फर्जी सिम, हवाला और क्रिप्टो से करोड़ों की सट्टेबाजी.10 गिरफ्तार…

अंबिकापुर। क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा खेलाए जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये सभी पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के साथ मिलकर अवैध सट्टा खेलाने का काम कर रहे थे. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है. ये सभी आरोपी विनबज और स्काईएक्सचेंज प्लेटफार्म से सट्टा खेला रहे थे.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सदर रोड निवासी सुधीर गुप्ता अपने घर में ऑफिस बनाकर क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलवाने का काम कर रहा था. मामले में पुलिस ने 13 जनवरी को कार्रवाई कर राहुल अग्रवाल उर्फ विक्की, श्रीकांत अग्रवाल, राहुल सोनी, सुधीर गुप्ता, अर्जुन गुप्ता को गिरफ्तार कर कार्रवाई की थी.

See also  प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह ने अधिकारी-कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों से की चर्चा, संघों की मांगों का परीक्षण कराकर आवश्यक कार्यवाही का दिया रायपुर...

इसके बाद पुलिस ने इसी प्रकरण में कार्रवाई करते हुए ऑन लाईन सट्टा खलाने के मामले में सुधीर कुमार गुप्ता द्वारा बनाए गये ग्रुप से जुड़े सदस्य अमन करारिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी. जो अपने पिता के नाम से सिम लेकर चलाना बताया और सुधीर गुप्ता, सोम गुप्ता को एक फेक सिम दिया था.

जिससे सोम गुप्ता वाट्सअप ग्रुप बनाकर एडमिन बनकर उपयोग कर रहा था. सोम गुप्ता ने पुलिस को बताया कि सुधीर गुप्ता के कहने पर सौरभ यादव, साहिल गुप्ता व अमन करारिया ऑनलाइन सट्टा खेलाने का काम कर रहे थे. मामले में पुलिस ने आरोपी सौरभ यादव उर्फ भोलु पिता संतोष यादव उम्र 20 साल साकिन नमनाकला पंचदेव मंदिर थाना कोतवाली, साहिल गुप्ता पिता संजीव गुप्ता उम्र 21 साल निवासी देवीगंज रोड महाराजा गली.

See also  जहरीले सांप के डसने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

अमन करारिया पिता किशोर करारिया उम्र 26 साल निवासी नमनाकला, सोम गुप्ता उर्फ लालु पिता अनिल गुप्ता उम्र 26 साल निवासी देवीगंज रोड व अम्मी गिरी पिता सुदामा गिरी उम्र 23 साल निवासी बोंदीया दरीपारा थाना भटगांव जिला सूरजपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 7, 8 एवं 336(3), 338, 61(2) के तहत कार्रवाई की है। मामले में पुलिस ने अब तक कुल 10 आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर चुकी है.

Advertisment

आरोपियों के बैंक खातों से लगभग 40 करोड़ रूपये का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किया जाना पाया गया है. सभी आरोपी सुसंगठित तौर पर कई व्हाटसअप समूह बनाकर, फर्जी सिम, फर्जी खातों, हवाला और क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से विनबज और स्काईएक्सचेंज प्लेटफार्म से सट्टा खेलाया जा रहा था.

See also  जूदेव की कार पर हमले का आरोप, ट्रेलर से टक्कर मारने वाला ड्राइवर हिरासत में…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!