Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आये अक्षत कलश का कोटमी सोनार में हुआ जगह जगह भव्य स्वागत…

जांजगीर-अकलतरा। ग्राम कोटमी सोनार अक्षत कलश जगह जगह हुआ भव्य स्वागत ओर आरती पूजा रामलला अब जल्द ही तिरपाल से निकलकर अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर में विराजमान होने वाले है। न्योता देने अयोध्या धाम से अक्षत कलश तैयार कर गांव-गांव भेजा गया है। अक्षत कलश वितरण की जिम्मेदारी विश्व हिंदु परिषद को दी गई हैं। डबरा मठ के महंत सर्वेश्वरदास महाराज ने बताया कि अकलतरा खण्ड का अक्षत कलश तरह मंडलो में वितरण किया गया जिसमें से कोटमी सोनार मण्डल का अक्षत कलश श्रद्धालुओं के साथ शोभायात्रा निकालकर स्वागत किया गया। कोटमी मण्डल संयोजक सुबोध थवाईत ने बताया कि अयोध्या धाम से पीला अक्षत भेजा गया है जिसे देकर श्रद्धालुओ को आमंत्रण दिया जाएगा। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या धाम के श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगा वही अपने-अपने घरों को सजावट कर उत्सव मनाये। इसी तारतम्य में कोटमी सोनार का अक्षत कलश रविवार को तीन बजे भजन कीर्तन साथ हनुमान मंदिर  बजरंग चौक स्टेशन के पास श्रद्धलुओं द्वारा पूजा अर्चना कर भव्य स्वागतकर कलश यात्रा श्रीराम जानकी डबरा मठ के लिए रवाना किया गया। जगात तलाब के पास स्वागत टोली ने मंदर के थाप और कीतर्न भजन के साथ अक्षत कलश का भव्य स्वागत करते हुए अक्षत कलश को प्रकाश केवर्त,राकेश शर्मा,राहुल द्वारा लाया गया। जिसे मातृशक्ति द्वारा जगह-जगह पूजा आरती जय जय श्री राम के नारे गुंजयमान रहा। वही अक्षत कलश को डबरा मठ रखा गया है। 22 जनवरी को श्रीराम जानकी डबरा में भव्य कार्यक्रम आयोजन होगा जिसे लेकर आयोजन समिति का लगातार बैठक चल रहा है। इस अवसर पर रामशंकर सोनी, केपी पांडेय, बालमुकुंद सोनी, लखेश्वर पटेल, कृष्णकुमार साहू, सूर्यकांत केंवट, लल्लू केवर्त, उमाशंकर धीवर, बजरंग साहू, महेश्वर शुक्ला अंकित शुक्ला,अभय शुक्ला अमन शुक्ला, सन्तोष यादव, शशिकांत सोनी, नागेश्वर सोनी, मनीष सोनी,गणेश साहू पुनिराम साहू धनीराम साहू,रामबहोरन साहू, युवराज वस्त्रकार, पुरषोत्तम निर्मलकर, लिनेश्वर पटेल, मुकेश केवर्त,मनीराम धीवर, राजेश शर्मा, गोलू थवाईत,रामकिशोर सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु अक्षत कलश का स्वागत किये।
एक जनवरी से 15 जनवरी तक घर-घर पहुचेंगे कार्यकर्ता 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खण्ड समन्यवक महादेव नेताम ने बताया कि अक्षत स्वरूप आये पीले चावल को शहर से लेकर गांव-गांव के राम भक्तों तक पहुचाया जाएगा। इसके लिए एक जनवरी से 15 जनवरी तक आमंत्रण पत्र और एक चित्र देना है। जिसके लिए मण्डल स्तर पर टोली का गठन किया गया है।

See also  सरकंडा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी ग्रीन सिटी के तीन मकानों में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई चोरों की करतूत...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!