Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur Crime : रायपुर में बम बनाने की साजिश का खुलासा: महापौर का रिश्तेदार विनय देवांगन गिरफ्तार, डेटोनेटर और केमिकल बरामद

रायपुर : रायपुर में बम बनाने की तैयारी के आरोप में पुलिस ने विनय देवांगन नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को खमतराई थाना क्षेत्र के रावाभाठा इलाके से पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि विनय, बीरगांव नगर निगम के महापौर नंदलाल देवांगन और एक पार्षद का रिश्तेदार है।

मामला 7 मई का है, जब पुलिस को रावाभाठा इलाके में एक संदिग्ध युवक के पास पिस्टल और विस्फोटक सामग्री होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता (BDDS) मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की।

जांच के दौरान टीम को कम तीव्रता वाले विस्फोटक (लो एक्सप्लोसिव इंटेंसिटी) से जुड़ी सामग्री मिली। मौके से बैटरी, केमिकल से भरी दो बोतलें, वायर और डेटोनेटर जब्त किए गए थे।

See also  राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने स्थानीय निकायों में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने दिये टिप्स, सभी को गंभीरता और एहतियात से निर्वाचन कराने दिया मार्गदर्शन....

घटना सामने आने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी बम बनाने की तैयारी क्यों कर रहा था, उसका उद्देश्य क्या था और इस मामले में उसके साथ अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी विनय देवांगन बीरगांव महापौर नंदलाल देवांगन का साला बताया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!