Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

टोनही कहकर प्रताडित कर मारपीट करने वाले आरोपीयों को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया…

टोनही कहकर प्रताडित कर मारपीट करने वाले आरोपीयों को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया

जांजगीर-चांपा। प्रार्थिया 20 जुलाई 2023 को अपने घर के बाहर बैठी थी उसी समय मोहल्ले का सौरभ सिंह बरगाह घर के सामने आया और प्रार्थिया को मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुये बोलने लगा कि मेरी बहन छोटी को जादू टोना कर दी हो उसे पागल बना दी हो बिमार कर दी हो कहकर खीचते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए अपने घर के पास तक ले गया जहां उसके परिजन शिव सिंह बरगांह, शंकर सिंह बरगाह, त्रिलोक सिंह बरगाह एवं सौरभ सिंह बरगाह चारों मिलकर एक राय होकर तुम टोना जादू करते हो कहकर मारपीट कर चोट पहुचाये है की रिपोर्ट पर आरोपियो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 361/23 294,506,323,34 भादवि टोनही प्रताडना अधिनियम की धारा 4,5 कायम कर विवेचना मे लिया गया ।

See also  Raipur News: वीआईपी रोड फार्महाउस में हुक्का पार्टी का VIDEO वायरल, प्राइवेट इवेंट की आड़ में नियमों की उड़ाई धज्जियां

विवेचना दौरान आरोपीगण  सौरभ सिह बरगाह उम्र 21 वर्ष, शिव सिंह बरगाह उम्र 60 वर्ष, शंकर सिंह बरगाह उम्र 26 वर्ष, त्रिलोक सिंह बरगाह उम्र 30 वर्ष सभी साकिन पीपरसत्ती थाना अकलतरा के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर 21 जुलाई 23 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना अकलतरा प्रभारी निरीक्षक सत्यकला रामटेके, उप निरी नरेन्द्र कुमार मिश्रा, सउनि अरूण कुमार सिंह, आरक्षक विवेक ठाकुर, विरेश सिंह, शेषनारायण साहू का योगदान रहा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!