Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

किराना दुकान के गल्ले से पैसा चोरी करने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया…

किराना दुकान के गल्ले से पैसा चोरी करने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया
 
 
जांजगीर-चांपा। प्रार्थी सुभाष कुमार साहू उम्र 50 साल निवासी ग्राम तरौद में जय मां संतोषी नामक किराना दुकान का संचालक करता है दिनांक 07 जुलाई 23 को रात्रि करीबन 09:30 बजे दुकान बंद कर अपने घर चला गया था दिनांक 08 जुलाई 23 को सुबह करीबन 05:00 बजे प्रार्थी को दुकान के पास सब्जी बेचने वाली ने फोन कर बताया की आपके दुकान का ताला टुटा हुआ है कि सूचना पर तत्काल प्रार्थी द्वारा अपने दुकान गया देखा तो दुकान का सटर का ताला टूटा हुआ था, दुकान अंदर जाकर देखा तो काउंटर के गल्ले में रखे 14,000 रुपए को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 347/2023 धारा 457, 380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान दुकान में लगे CCTV फुटेज देखा गया साथ ही मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ की ग्राम किरारी के निकेश कश्यप के द्वारा चोरी किया है। जिसे उसके सकुनत में जाकर हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जिन्होने बताया कि दिनाक घटना समय को तारोद जय मां संतोषी नामक किराना दुकान में चोरी करना स्वीकार किया *आरोपी के कब्जे से 2000 रुपए बरामद किया गया* एंव शेष रुपये को खर्च करना बताया गया है, आरोपी  का कृत्य धारा सदर का पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर 10 जुलाई 2023 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना अकलतरा प्रभारी निरीक्षक सत्यकला रामटेके, उप निरी नरेन्द्र कुमार मिश्रा, आरक्षक प्रदीप दुबे, विवेक ठाकुर का योगदान रहा।

See also  जनभागीदारी से करें आदिवासी बाहुल्य ग्रामों का समग्र विकास: मुख्यमंत्री ने आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!