Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

हत्या का प्रयास करने वाले 04 आरोपियों को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

हत्या का प्रयास करने वाले 04 आरोपियों को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार

 आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं स्टिल की धारदार ऑपरेशन ब्लेड किया गया बरामद

 जांजगीर-चांपा। प्रार्थी तीजराम यादव निवासी कोसमंदा अमरैयापारा द्वारा 06 मई 23 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी बिहारी लाल उर्फ संतोष यादव, शिवा यादव, लाला साहू, अनिल उर्फ टुन्ना राठौर सभी निवासी कोसमंदा के द्वारा घर के सामने में देवनारायण यादव द्वारा दुकान हेतु ठेला लगाने और उसी स्थान पर आरोपी बिहारी लाल उर्फ संतोष यादव, शिवा यादव के द्वारा रेती गिरा देने और रेती को हटाने की बात पर से झगड़ा विवाद कर आरोपी शिवा यादव एवं लाला साहू के द्वारा रात्रि में देवनारायण यादव को अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हत्या करने की नियत से घर अन्दर घुस कर चाकू से मारपीट करना और राखी यादव द्वारा बीच बचाव करते समय उसे भी चाकू से मारपीट करना और उसी समय अनिल उर्फ टुन्ना राठौर के द्वारा आकर अश्लील गाली गलौच करते हुये देवनारायण को हॉथ झापड़ से मारपीट किया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना चॉपा में अप क्रमांक 248 / 23 धारा 460, 294, 506 (बी),307,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
प्रकरण की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुये तत्काल चाम्पा से टीम गठन कर आरोपी बिहारी लाल उर्फ संतोष यादव, शिवा यादव, लाला साहू एवं अनिल उर्फ टुन्ना राठौर को कोसमंदा से गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा घटना स्वीकार किया गया। आरोपी शिवा यादव से 01 नग स्टिल की धारदार ऑपरेशन ब्लेड तथा आरोपी लाला साहू उर्फ बिकाश साहू निवासी कोसमंदा हाल जांजगीर से घटना में प्रयुक्त एक नग स्टिल की चाकू बरामद कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार एवं थाना चाम्पा स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

See also  BIG NEWS: चार मंजिला मकान में आग लगने से महिला की मौत, दो झुलसे...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!