Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

 

नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थाना अकलतरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। आरोपी धनराज अजाद उम्र 19 साल निवासी सीसीआई लेबर कालोनी अकलतरा को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 363, 366 (क), 376 (3) भादवि एवं 4 पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता नाबालिक बालिका 27 जून 23 को स्कूल जाने के लिए सुबह घर से निकली थी, जो स्कूल से घर वापस नही आने से उनके परजनो द्वारा आस पास खोजे नही मिले, जिसकी सूचना मिलने पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 330/2023 धारा 363 भादवि अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

See also  अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता शिविर एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन...

महिला संबंधी अपराध को गंभीरता से लेते हुये त्वरित थाना स्तर से टीम गठित कर अपहृता को बरामद किया गया। विवेचना के दौरान अपहृत बालिका का महिला पुलिस अधिकारी से पूछताछ कर कथन लिया गया बताई कि धनराज अजाद उम्र 19 साल निवासी सीसीआई लेबर कालोनी अकलतरा द्वारा शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया था। मना करने के बावजूद में मेरे साथ जबरन शारिरिक संबंध बनाया गया है। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 366 (क). 376 (3) भादवि एवं 04 पास्को एक्ट जोड़ा गया है।

आरोपी धनराज अजाद उम्र 19 साल निवासी सीसीआई लेबर कालोनी अकलतरा को उसके घर से पकडकर पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर 01 जुलाई 2023 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Advertisment

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक उमेश साहू थाना प्रभारी, सउनि भगवती खाण्डेकर, आर शेषनारायण साहू का विशेष योगदान रहा।

See also  3 अगस्त को प्रदेशभर के पटवारी करेंगे एक दिवसीय हड़ताल, सामूहिक अवकाश लेकर करेंगे प्रदर्शन

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!