Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कत्ल का खुला राज एक साल बाद, पत्नी के शव को…इलाके में हड़कंप…

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस ने एक व्यक्ति और उसके भाई को शनिवार को अपनी पत्नी की हत्या करने व उसके शव को कूड़े के ढेर के पास दफनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी. पुलिस ने बताया कि मृतक आसिफा (28) का कंकाल एक साल बाद कूड़े के ढेर से बरामद किया गया है. सर्किल ऑफिसर (CO) भरत सोनकर ने बताया कि आसिफा की शादी कामिल से हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद वह लापता हो गई, जिसके बाद उसके भाई ने लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

See also  जांजगीर-चांपा में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक दिन में 16 नाबालिग वाहन चालक पकड़े, प्रत्येक पर ₹2 हजार का चालान

आसिफा के परिवार ने शिकायत की थी कि कामिल ने उन्हें दो साल तक उससे बात नहीं करने दी थी. सीओ ने बताया कि इसके बाद 26 मार्च को चांदपुर थाने में आसिफा की मां ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. संदेह के आधार पर पुलिस ने कामिल और उसके भाई आदिल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान कामिल ने खुलासा किया कि उसे आसिफा के किसी से प्रेम-प्रसंग होने का संदेह था. जिसके बाद 23 नवंबर 2023 को उसने अपने भाई आदिल और मौसी चांदनी की मदद से आसिफा की गला घोंटकर हत्या कर दी. फिर शव को दफना दिया. सीओ ने बताया, “शनिवार को पहचान होने पर आसिफा के अवशेष घर के पास कूड़े के ढेर के पास जमीन में दफनाए गए मिले. फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार मौसी चांदनी की तलाश कर रही है.”

See also  जहरीले करैत और रेट स्नैक (धामना ) के मध्य जंग, दोनों सांपों के बीच लड़ाई बनी कौतूहल का विषय, राह चलते लोग दोनों की लड़ाई देख हुए हैरान, हिम्मत जुटाकर ग्रामीणों ने दोनों सांपों को किया अलग...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!