Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

दुर्ग में रेप के बाद महिला की हत्या, खेत के मेड़ में मिली लाश…

दुर्ग,20 सितम्बर। जिले के नगपुरा चौकी क्षेत्र के ग्राम दामोदा में शनिवार सुबह एक महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की उम्र लगभग 35 से 37 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने खेत के पास महिला का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला के चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी विजय अग्रवाल स्वयं टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया।

See also  पुलिस अधीक्षक द्वारा विश्वास जन जागरूता अभियान के तहत जनपद पंचायत बलौदा के सभा कक्ष में अभिव्यक्ति एप्स की दी गई जानकारी...

पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!