Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्रवाई, 1 हाईवा एवं 2 ट्रैक्टर जब्त

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोकथाम हेतु राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए जिले के ग्राम पीथमपुर क्षेत्र का औचक जांच किया गया। खनि अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 2 ट्रैक्टर एवं 1 हाईवा को जब्त करते हुए रेत अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया। दर्ज प्रकरण पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 ख/ छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71में उल्लेखित प्रावधानों के अधीन अग्रिम कार्रवाही की जाएगी। कलेक्टर महोबे ने जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

See also  Chandra Grahan 2025: होली के दिन अनोखा नजारा देखेगी दुनिया… आसमान में दिखेगा ‘ब्लड मून’...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!