Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सक्ति में डायलिसिस यूनिट का पहला सफल डायलिसिस, स्वास्थ्य सेवाओं में मील का पत्थर

सक्ति। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति में 08 अक्टूबर 2025 को डायलिसिस यूनिट के पहले मरीज का सफल डायलिसिस सम्पन्न किया गया, जो जिले के स्वास्थ्य सेवा तंत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह सक्ति जिले में डायलिसिस यूनिट की पहली कार्यात्मक सफलता है, जिसने जिले को नई पहचान दिलाई है। मरीज की रिपोर्ट में सेरोलॉजी नेगेटिव प्राप्त हुआ है, तथा वर्तमान में मरीज की स्थिति सामान्य और स्वास्थ्य में निरंतर सुधारशील है। चिकित्सा दल द्वारा मरीज को अत्यंत सतर्कता के साथ फालोअप किया जा रहा है। यह संपूर्ण प्रक्रिया सफलता पूर्वक पूर्ण की गई, जो स्वास्थ्य विभाग की दक्षता और सेवा भावना का परिचायक है।

See also  बोलबोला गौठान में दुग्ध उत्पादन से जुड़े महिला समूह की सदस्यों ने मावा से बनी बर्फी से मुख्यमंत्री का मुंह मीठा कराया, ‘हमर गरुआ हमर गौठान, श्वेत क्रांति बर मिलिस वरदान‘....

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पूजा अग्रवाल ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि,

“यह हमारे जिले के लिए गर्व का विषय है कि अब डायलिसिस जैसी अत्याधुनिक सेवा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो रही है। इससे मरीजों को अब दूरस्थ स्थानों तक उपचार हेतु नहीं जाना पड़ेगा। यह उपलब्धि जिले के स्वास्थ्य तंत्र को सशक्त बनाएगी और समय पर उपचार उपलब्ध होने से गंभीर मरीजों को जीवन रक्षक सुविधा मिलेगी।”

डायलिसिस यूनिट की स्थापना एवं संचालन से सक्ति जिले के साथ-साथ समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को भी उन्नत स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। अब गंभीर किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को बिलासपुर, रायगढ़, जांचगीर चांपा या अन्य बड़े शहरों तक जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी, जिससे उनका समय, धन और श्रम तीनों की बचत होगी।

See also  बिलासपुर कलेक्टर को फटकार, अवैध उत्खनन पर ठोस कार्रवाई न होने पर जताई नाराजगी,अगली सुनवाई 22 अप्रैल को निर्धारित...

सफल डायलिसिस के इस प्रथम प्रकरण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति की चिकित्सा विशेषज्ञ टीम, तकनीकी स्टाफ एवं नर्सिंग कर्मचारी ने उकृष्ट समन्वय का प्रदर्शन किया। टीम ने अत्यंत सावधानीपूर्वक सभी मानकों को पूर्ण किया, जिससे मरीज की स्थिति में सकारात्मक सुधार देखने को मिला।

Advertisment

यह उपलब्धि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है, जिसने चिकित्सा ढांचे को नई दिशा प्रदान की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि “सक्ति ब्लॉक आने वाले समय में जिले का मॉडल स्वास्थ्य केंद्र बनेगा। यहां मिलने वाली सुविधाएं अब शहरी अस्पतालों के समकक्ष हैं।”

See also  कांग्रेस प्रदेश सचिव का इस्तीफा ! राघवेन्द्र पाण्डेय ने कहा प्रजातंत्र में सबको हक, विधायक नही रोक सकता, जांजगीर-चांपा के हक में लड़ाई जारी रहेगी...

स्वास्थ्य विभाग की निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श टोल फ्री नम्बर 104 पर डॉयल कर स्वास्थ्य संबंधी सभी जानकारी ले सकते हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!